फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन : जिनपिंग को तीसरी बार राष्ट्रपति बनाने की तैयारी, अगले सप्ताह सीपीसी सम्मेलन में मिल सकती है कमान

Sat, 06 Nov 2021 08:57 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

इस सम्मेलन के दौरान एक ऐतिहासिक दस्तावेज पेश किया जाएगा जिसमें सीपीसी के 100 सालों के प्रयासों की प्रमुख उपलब्धियों पर संकल्प लिया जाएगा। यह अधिवेशन 8 से 11 नवंबर तक होना है।
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के एक अहम सम्मेलन में 100 साल पुराने ऐतिहासिक अनुभवों का साझा करने के अलावा राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल का मार्ग भी प्रशस्त करने की संभावना है। 68 वर्षीय जिनपिंग चीन के तीनों शक्ति केंद्रों के प्रमुख हैं। इनमें सीपीसी महासचिव, केंद्रीय सैन्य आयोग अध्यक्ष और सेना व राष्ट्रपति के आलाकमान की शक्तियां शामिल हैं।

विज्ञापन


इस सम्मेलन के दौरान एक ऐतिहासिक दस्तावेज पेश किया जाएगा जिसमें सीपीसी के 100 सालों के प्रयासों की प्रमुख उपलब्धियों पर संकल्प लिया जाएगा। यह अधिवेशन 8 से 11 नवंबर तक होना है। राजनीतिक रूप से इसे शी जिनपिंग के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक के रूप में माना जा रहा है। जिनपिंग सत्ता में अपने पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में पार्टी के संस्थापक माओत्से तुंग के बाद सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में उभरे हैं। उन्हें अब तीसरा कार्यकाल सौंपे जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें कि चीन के सभी शीर्ष नेताओं को सीपीसी के महासचिव पद से शक्तियां हासिल होती हैं। शी के सभी पूर्ववर्तियों ने 68 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद सेवानिवृत्ति के अनिवार्य नियम के तहत पद छोड़ा है जबकि मौजूदा राष्ट्रपति के लिए 2018 में संवैधानिक संशोधन के तहत दो अवधि की सीमा को भी हटाया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें