फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: 'हम ट्रंप की जगह अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर कमला हैरिस को पसंद करेंगे', चीन के शीर्ष अधिकारी का बयान

Thu, 17 Oct 2024 06:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन के राष्ट्रीय सलाहकार संस्थान- पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस (सीपीपीसीसी) की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य जिया किनगुओ ने कहा कि चीनी सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहना चाहती, क्योंकि उस पर अमेरिका की घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप का आरोप भी लग सकता है। 
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस। - फोटो : ANI/KamalaHarris
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के राष्ट्रीय सलाहकार संस्थान से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने दावा किया है कि उनका देश अमेरिकी राष्ट्रपति के पद पर डोनाल्ड ट्रंप की जगह कमला हैरिस को देखना पसंद करेगा। चीनी अधिकारी ने कहा कि ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति रहने के दौरान जिस तरह चीन से अमेरिका बिगड़े और दोनों देशों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई, उसे देखते हुए चीन कमला हैरिस को अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर देखना पसंद करेगा।
विज्ञापन


चीन के राष्ट्रीय सलाहकार संस्थान- पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस (सीपीपीसीसी) की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य जिया किनगुओ ने कहा कि चीनी सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहना चाहती, क्योंकि उस पर अमेरिका की घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप का आरोप भी लग सकता है। 

बता दें कि चीन की पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस देश की शासन प्रणाली का अहम हिस्सा है और इसे चीन के राजनीतिक संस्थान का अलग दर्जा प्राप्त है। एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए इसके सदस्य किनगुओ ने कहा कि हैरिस और ट्रंप को लेकर चीन की जनता की राय बंटी हुई है। हालांकि, मैं उन दोनों में हैरिस को ही प्राथमिकता दूंगा, क्योंकि ट्रंप के साथ चीन का अनुभव खराब रहा है और हम वैसा अनुभव दोबारा नहीं चाहते।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ट्रंप के राष्ट्रपति रहने के दौरान अमेरिका के चीन के साथ रिश्ते काफी खराब रहे थे। ट्रंप की तरफ से चीन पर कई तरह के आयात शुल्क और अन्य कर लगा दिए थे। इसके चलते कई मुद्दों पर दोनों देश आमने-सामने थे। किनगुओ ने कहा कि चीन के नजरिए से कमला हैरिस, जिन्होंने राष्ट्रपति बाइडन के साथ काम किया है, वह अमेरिका के साथ रिश्ते को बरकरार रखने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें