फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: अब ड्रैगन फ्रूट में भी मिला कोरोना वायरस, कई सुपरमार्केट कराए गए बंद

Thu, 06 Jan 2022 12:41 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

अभी तक खान-पान की चीजों में कोरोना वायरस मिलने की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन ड्रैगन फ्रूट में संक्रमण मिलने का यह पहला मामला है। 
विज्ञापन
dragon fruit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट इस बार कहीं गुना ज्यादा खतरनाक होकर दुनिया के सामने आया है। लगभग सभी देशों को यह अपनी चपेट में चुका है। अभी तक जितने भी वैरिएंट सामने आए थे, उसमें से किसी में भी खान-पान की चीजों में कोरोना संक्रमण होने के सबूत नहीं मिले थे, लेकिन इस बीच खबर आई है कि चीन में ड्रैगन फ्रूट में भी कोरोना वायरस पाया गया है। ये ड्रैगन फ्रूट वियतनाम से आए हैं। खबर सामने आने के बाद चीन के कई सुपरमार्केट को बंद करा दिया गया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के झेजियांग और जियांग्शी प्रांत के नौ शहरों में फलों की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद फल खरीदारों को भी क्वारंटीन होने का आदेश दे दिया गया है। इसके अलावा विदेश से आने वाली खान-पान की चीजों की भी जांच शुरू कर दी गई है। 

ड्रैगन फ्रूट के आयात पर लगाई रोक 
ड्रैगन फ्रूट में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद चीन ने वियतनाम से ड्रैगन फ्रूट के आयात पर 26 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है। चीन में पिछले सप्ताह ड्रैगन फ्रूट में कोरोना वायरस मिलने की पुष्टि हुई थी। गौरतलब है कि चीन के शी'आन शहर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद पहले से ही लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके बाद युझू शहर में लॉकडाउन लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें