फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने बनाया सौर ऊर्जा से चलने वाला मानवरहित विमान

Thu, 01 Aug 2019 02:58 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

चीन ने सौर ऊर्जा से चलने वाले एक मानवरहित विमान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह विमान दो साल की रिसर्च के बाद सामने आया है। अब चीन इस तरह के विमानों को और भी आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

विज्ञापन


इस तरह के विमानों का प्राकृतिक आपदाओं के आने और अन्य समय पर उपयोग भी किया जा सकेगा। चीन ने इसका नाम ‘मोजी-2 एमओजेडआई 2’ रखा है। यह विमान 15 मीटर के पंखों वाला और पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित है।

यह विमान अधिकतम 8000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है। इसको पूरी तरह से चार्ज होने में करीब आठ घंटे का समय लगता है जिसके बाद यह 12 घंटे तक उड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें