फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: इस देश में अब जा सकेंगे बिना कोविड-19 की जांच रिपोर्ट दिखाए, चार साल बाद क्यों लिया फैसला; जानें

Mon, 28 Aug 2023 02:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चीन ने अपनी जीरो-कोविड नीति दिसंबर में ही खत्म कर दी थी। हालांकि, यहां आने वाले लोगों के लिए सख्ती जारी थी। 
विज्ञापन
अब चीन में जा सकेंगे बिना कोविड-19 की जांच रिपोर्ट दिखाए - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने आखिरकार कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को मात दे ही दी। हालात में सुधार देखकर चीन ने साल 2019 की शुरुआत में लगाए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया है। अब बुधवार से यहां आने वाले यात्रियों को कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

जीरो-कोविड नीति दिसंबर में ही खत्म

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चीन ने अपनी जीरो-कोविड नीति दिसंबर में ही खत्म कर दी थी। हालांकि, चीन में आने वाले लोगों के लिए सख्ती जारी थी। इसके तहत यहां आने वाले लोगों को एक सप्ताह के लिए क्वारंटाइन में रहना पड़ता था।

अर्थव्यवस्था को मजबूत करना लक्ष्य
उन्होंने कहा कि ऐसे ही प्रतिबंधों ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को धीमा कर दिया, जिससे यहां बेरोजगारी बढ़ गई। वहीं, अपराध में भी इजाफा हुआ। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और वर्तमान हालातों को देखकर फैसला लिया गया है कि चीन आने वालों को कोविड की परीक्षण रिपोर्ट नहीं दिखानी होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें