फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूबा: तिब्बत और शिनजियांग में चीन बना रहा 30 हवाई अड्डे, भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य ढांचे का विकास तेज

Fri, 10 Sep 2021 01:18 AM IST
सुरेंद्र जोशी बीजिंग, पीटीआई

सार

तिब्बत व शिनजियांग में चीन तेजी से सैन्य ढांचे का विकास कर रहा है। करीब 30 एयरपोर्ट बनाए जा चुके हैं या निर्माणाधीन हैं। यह भारत से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में चीन की सैन्य तैयारी का संकेत है। 
 
विज्ञापन
PLA china Army - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने भारत से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य व नागरिक सेवाओं से जुड़े बुनियादी ढांचे का विकास तेज कर दिया है। तिब्बत और शिनजियांग प्रांतों में करीब 30 हवाई अड्डे या तो बनाए जा चुके हैं या निर्माणाधीन हैं। 

विज्ञापन

चीन तिब्बत में तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास कर रहा है। हाल ही में इसने तिब्बत की राजधानी ल्हासा को भारत के अरुणाचल प्रदेश के करीब तिब्बती सीमावर्ती शहर निंगची से जोड़ने वाली हाई स्पीड बुलेट ट्रेन शुरू की है।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की पश्चिमी थिएटर कमान (डब्ल्यूटीसी) के एक सैन्य परिवहन केंद्र के प्रभारी अधिकारी ने कहा कि शिनजियांग और तिब्बत में वर्तमान में लगभग 30 नागरिक हवाई अड्डे बनाए जा चुके हैं या निर्माणाधीन हैं। पीएलए के एक अधिकारी ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में नागरिक विमानन के तेजी से विकास ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के परिवहन की सुविधा प्रदान की है। 
विज्ञापन


डब्ल्यूटीसी शिनजियांग व तिब्बत स्वायत्त क्षेत्रों के साथ-साथ भारत के साथ सीमा की देखरेख करता है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हाल ही में तिब्बत के निंगची का दौरा किया। इसके साथ ही वह तिब्बत के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करने वाले पहले चीनी नेता बने गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें