फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलूचिस्तान में हमला : ग्वादर में पाक नौसेना के दो कर्मचारी मारे गए, सुरक्षा बलों के वाहन को बनाया निशाना

Sun, 07 Mar 2021 07:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
बलूचिस्तान
विज्ञापन
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के तटीय ग्वादर जिले में बंदूकधारियों के हमले में नौसेना के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। हमले में एक अन्य घायल हो गया। पाकिस्तानी नौसेना का वाहन शनिवार को उस समय अंधाधुंध गोलीबारी की चपेट में आ गया, जब वह गंज से ग्वादर जिले में जेवनी जा रहा था। एक अधिकारी ने कहा कि इस गोलीबारी में पाकिस्तानी नौसेना के दो कर्मी मारे गए और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन


इस हमले में मारे गए नौसैनिकों की पहचान नाविक सोहेल और नाई का काम करने वाले नोमान के रूप में की गई है। घायल की पहचान रजा के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ग्वादर के सहायक आयुक्त कैप्टन (सेवानिवृत्त) अतहर अब्बास ने कहा कि जिस इलाके में हमला हुआ है, वहां घेराबंदी कर दी गई है लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब दो दिन पहले ही प्रांत के सिबी के पास तंदोरी में एक बम विस्फोट में पांच मजदूरों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें