फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: चीन में आसमान से बरसी आफत, भारी बारिश-भूस्खलन से 11 की मौत, 14 लापता

Sat, 24 Aug 2024 03:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

इस तबाही में जियानचांग काउंटी और सुइझोंग काउंटी को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा है। बारिश के चलते हुए भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं में 11 लोगों की जान गई है और 14 अन्य लापता हैं। 
विज्ञापन
चीन में बाढ़ से हालात खराब - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के लियाओनिंग प्रांत में हुई मूसलाधार बारिश से भारी तबाही हुई है। इस तबाही ने 11 लोगों की जान ले ली है और 14 अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। भारी बारिश की वजह से आधारभूत ढांचे को भी भारी नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लियाओनिंग प्रांत के हुलुदाओ इलाके में भारी बारिश के चलते सड़कें, पुल, कम्युनिकेशन नेटवर्क और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 1.44 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


11 लोगों की गई जान
इस तबाही में जियानचांग काउंटी और सुइझोंग काउंटी को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा है। बारिश के चलते हुए भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं में 11 लोगों की जान गई है और 14 अन्य लापता हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही प्रभावित इलाकों में ऊर्जा ढांचे और संचार ढांचे को बहाल करने की कोशिश की जा रही है।  बारिश की वजह से 9 राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रांतीय सड़कें तबाह हुई हैं। वहीं 210 सड़कें ग्रामीण इलाकों में तबाह हुई हैं। 

राहत और बचाव कार्य जारी
चीन के नेशनल कमीशन फॉर डिजास्टर प्रिवेंशन, रिडक्शन एंड रिलीफ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। हाल के दिनों में लियाओनिंग प्रांत में भारी बारिश से काफी परेशानी हुई है। हालात को देखते हुए चीन की सरकार ने आपदा प्रभावित इलाकों में संचार के लिए सैटेलाइट और ड्रोन्स तैनात कर दिए हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों के लिए करीब 700 लोगों और विशेषज्ञों को भेजा गया है। चीन में इन दिनों भारी बारिश का दौर चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें