फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: चीनी सरकार उइगर मुसलमानों के साथ कर रही नरसंहार, ट्रिब्यूनल ने किया शोषण करने का भी दावा

Fri, 10 Dec 2021 07:52 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

अमेरिका के बाद ब्रिटेन की एक ट्रिब्यूनल ने खुलासा किया है कि चीन अपने पश्चिमी प्रांत में अल्पसंख्यक समुदायों और उइगर मुसलमानों का शोषण कर रहा है। ट्रिब्यूनल के पैनल ने साफ कहा कि शिनजियांग इलाके में उइगरों को साजिशन खत्म किए जाने के लिए उनकी आबादी  रोकने की कोशिशों के सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
उइगर - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के शिंजियांग प्रांत में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा उइगरों और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक समूहों पर अत्याचार का मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन के एक ट्रिब्यूनल ने दावा किया है कि चीनी सरकार इस प्रांत में जबरन जन्म पर पाबंदी लगा रही है, जो एक प्रकार का नरसंहार है।  चीनी सरकार ने पश्चिमी प्रांत शिंजियांग में नरसंहार, अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार और मानवता के खिलाफ अपराध किया है। ट्रिब्यूनल के पैनल ने साफ कहा कि शिंजियांग प्रांत में उइगरों को साजिशन खत्म करने के लिए उनकी आबादी पर हमला किया जा रहा है और जनसंख्या रोकने की कोशिशों के सबूत मिले हैं।

विज्ञापन


लंदन स्थित नागरिक स्वतंत्रता के अधिकारों के लिए बने उइगर ट्रिब्यूनल ने यह खुलासा किया है। एक मामले में फैसला देते हुए ट्रिब्यूनल ने इसे उइगर समेत मुसलमानों के दूसरे समुदाय के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध करार दिया है और चीन को दोषी ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें