फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन : सरकार ने मीडिया संगठनों में निवेश को प्रतिबंधित सूची में जोड़ा, पढ़ें दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Wed, 13 Oct 2021 01:49 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग

सार

चीन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर नियंत्रण को और सख्त करने पर शांक्सी विश्वविद्यालय के एक सेवानिवृत्त व्याख्याता ने कहा, चीनी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि वह अपने संदेश से मीडिया को नियंत्रित करे ताकि उसका गला घोंटा जा सके।
विज्ञापन
Chinese President Xi Jinping - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर नियंत्रण को और सख्त करने की चीनी कोशिशों के बीच शी जिनपिंग के नेतृत्व वाली सरकार ने मीडिया संगठनों में निवेश को प्रतिबंधित निवेश की सूची में जोड़ दिया है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) की वेबसाइट पर पोस्ट नए उपाय के मुताबिक, राज्य विकास और सुधार आयोग ने कहा है कि वह मीडिया में निजी क्षेत्र के निवेश को प्रतिबंधित निवेश की सूची में जोड़ने का आग्रह कर रहा है।

विज्ञापन


अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटने की कोशिश
शांक्सी विश्वविद्यालय के एक सेवानिवृत्त व्याख्याता ने कहा, सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि वह अपने संदेश से मीडिया को नियंत्रित करे ताकि उसका गला घोंटा जा सके। रेडियो फ्री एशिया ने बताया कि मीडिया के अलावा, बीजिंग ने राजनीतिक, आर्थिक, सैन्य या राजनयिक संगठन के क्षेत्रों में भी निजी निवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। आइए जानते हैं दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरों के बारे में...

यूनान के क्रीत द्वीप पर 6.4 तीव्रता का आया भूकंप

यूनान के क्रीत द्वीप पर 6.4 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। तीन सप्ताह पहले भी यहां भूकंप आया था और इसमें एक व्यक्ति की मौत के साथ सैकड़ों इमारतों को क्षति पहुंची थी। एथेंस के जियोडायनामिक संस्थान ने बताया कि मंगलवार सुबह आए भूकंप की प्राथमिक तीव्रता 6.4 थी। अभी तत्काल इससे किसी के हताहत होने या क्षति की खबर नहीं है। लेकिन कई जगहों पर सड़कें और इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कुछ अस्पतालों में दरारें भी देखी गईं।
विज्ञापन

रूस में कोरोना से अब तक की सबसे ज्याद 973 मौतें

दुनिया को पहली कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी देने वाले रूस में महामारी शुरु होने के बाद अब रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं। रूस में मंगलवार को कोरोना के कारण 973 लोगों की मौत हुई है। महामारी शुरू होने के बाद से यह कोरोना से मरने वालों की रिकॉर्ड संख्या है। 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 28,190 मामले दर्ज किए गए हैं। रूस में अब तक 78 लाख लोगों को संक्रमण हो चुका है तो 2.18 से ज्यादा ने जान गंवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें