फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल से किशोर का अपहरण: भारत ने की सुरक्षित लौटाने की मांग, चीन बोला- हमें लापता की कोई जानकारी नहीं

Thu, 20 Jan 2022 06:32 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

अरुणाचल प्रदेश के सांसद तापिर गाओ ने बुधवार को कहा था कि पीएलए ने राज्य के अपर सियांग जिले में भारतीय क्षेत्र से 17 साल के एक लड़के मिरम तारोम का अपहरण कर लिया। उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी गृह राज्यमंत्री नीतीश प्रमाणिक को भी दी थी। 
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश से एक 17 साल के युवक के अपहरण के मामले में चीन की तरफ से जवाब आया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि उसे अरुणाचल के अपर सियांग जिले से चीनी सेना- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) द्वारा किसी युवक के अपरहण किए जाने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि पीएलए अपनी सीमाओं की सुरक्षा करता है और अवैध घुसपैठ की कोशिशों पर लगाम लगाता है।

विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश के सांसद तापिर गाओ ने बुधवार को कहा था कि पीएलए ने राज्य के अपर सियांग जिले में भारतीय क्षेत्र से 17 साल के एक लड़के मिरम तारोम का अपहरण कर लिया। उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी गृह राज्यमंत्री नीतीश प्रमाणिक को भी दी थी। 

पीएलए द्वारा अपहरण की इस घटना पर गुरुवार को जब चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि चीनी सेना सीमाओं की सुरक्षा हमारे कानून के हिसाब से करती है और अवैध घुसपैठ के मामलों पर लगाम लगाती है।
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय का यह जवाब ऐसे समय आया है, जब भारतीय सेना ने चीनी सेना को सूचित किया कि एक लड़का रास्ता भटक गया है और उसका पता नहीं चल रहा है। बताया गया है कि भारतीय सेना को जैसे ही टैरोम के लापता होने के बारे में सूचना मिली, तो हॉटलाइन के जरिए तुरंत पीएलए से संपर्क किया गया। भारतीय सेना ने आधिकारिक संपर्क के जरिए चीन से स्थापित प्रोटोकॉल के तहत लड़के का पता लगाने और उसे सही-सलामत वापस लौटाने की मांग की है। तेजपुर स्थित रक्षा कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पीएम को फर्क नहीं पड़ता : राहुल
गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले भारत के एक भाग्य विधाता का चीन ने अपहरण कर लिया है-हम मीराम तारोन के परिवार के साथ हैं और उम्मीद नहीं छोड़ेंगे, हार नहीं मानेंगे। पीएम की बुजदिल चुप्पी ही उनका बयान है-उन्हें फर्क नहीं पड़ता। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें