फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन : कांगो खनन स्थल से पांच चीनी नागरिक हुए अगवा, पढ़ें दुनिया की चार महत्वपूर्ण खबरें

Tue, 23 Nov 2021 01:27 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग

सार

किनशाशा में चीनी दूतावास ने वीचैट ऑनलाइन संदेश सेवा पर पोस्ट किया कि पांच लोगों को रवांडा, बुरुंडी और तंजानिया की सीमा से लगने वाले दक्षिण कीवू प्रांत में खनन स्थल से रविवार को तड़के अगवा कर लिया गया। अपहृत लोगों के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया कि वे किसके लिए काम करते थे या किन पर उन्हें ले जाने का संदेह है।
विज्ञापन
Chinese people - फोटो : Pixway
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने कहा है कि उसके पांच नागरिकों को पूर्वी कांगो में एक खनन स्थल से अगवा कर लिया गया है। किनशाशा में चीनी दूतावास ने वीचैट ऑनलाइन संदेश सेवा पर पोस्ट किया कि पांच लोगों को रवांडा, बुरुंडी और तंजानिया की सीमा से लगने वाले दक्षिण कीवू प्रांत में खनन स्थल से रविवार को तड़के अगवा कर लिया गया था।

विज्ञापन


इसने सभी चीनी नागरिकों से दक्षिण कीवु और पड़ोसी प्रांतों उत्तरी कीवु तथा इटुरी छोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति ‘बेहद जटिल और गंभीर’ है और हमले या अपहरण की स्थिति में सहायता प्रदान करने की बहुत कम संभावना है। अपहृत लोगों के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया कि वे किसके लिए काम करते थे या किन पर उन्हें ले जाने का संदेह है। आइए जानते हैं दुनिया की चार महत्वपूर्ण खबरें...

 

नेपाल में जीप अनियंत्रित हो 300 मीटर नीचे गिरी, 6 की मौत

 नेपाल के बेतड़ी जिले में एक जीप के अनियंत्रित होकर पहाड़ी सड़क पर 300 मीटर नीचे गिर जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। सुदूर पश्चिम नेपाल की दशरथचंद नगर पालिका-4 में रविवार देर रात यह दुर्घटना हुई। यह जीप काठमांडो से 600 किलोमीटर पश्चिम में देहिमादौ से सिमयाल जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि जीप चालक ने धनगढ़ी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बता दें कि नेपाल की खराब रखरखाव वाली सड़कों पर इस तरह की दुर्घटनाएं आम हैं।

 

ब्रिटेन ने जी-7 बैठक में आसियान को बुलाया, हिंद-प्रशांत पर झुकाव

ग्रुप-7 (जी-7) औद्योगिक देशों के मंत्री अगले माह ब्रिटेन के लिवरपूल में होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। ब्रिटेन की अध्यक्षता में यह बैठक 10 दिसंबर से शुरू होगी और तीन दिनों तक चलेगी। ब्रिटेन इस साल की जी-7 बैठक की मेजबानी करेगा और पहली बार दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के 10 सदस्यीय संघ (आसियान) को इसमें आमंत्रित किया गया है। यह पश्चिमी देशों का हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता झुकाव स्पष्ट रूप से दिखाता है।

शिखर सम्मेलन में अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा, जापान और यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री शामिल होंगे तथा थाईलैंड , इंडोनिशया एवं मलेशिया समेत आसियान देश भी भागीदारी करेंगे। शिखर सम्म्लन में केविड-19, वैश्विक स्वास्थ्य और मानवाधिकार जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

 
विज्ञापन

हैती में अगवा अमेरिकी धर्म प्रचारक समूह को 17 में से दो लोग हुए रिहा

अमेरिका के ओहियो प्रांत स्थित गिरजाघर संगठन ने बताया कि एक धर्म प्रचारक समूह के एक माह पहले अगवा किए गए 17 सदस्यों में से दो को हैती में रिहा कर दिया गया है और वे सुरक्षित हैं। संगठन ने कहा कि दोनों की मन: स्थिति ठीक है और उनका ख्याल रखा जा रहा है।

ईसाई सहायता मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि वह रिहा किए गए लोगों के नाम, उन्हें क्यों मुक्त किया गया या अन्य जानकारी नहीं दे सकता। समूह ने कहा, हम इस रिहाई से खुश हैं लेकिन हमारा ध्यान उन 15 लोगों पर है जिन्हें अब भी कैद रखा गया है। इन धर्म प्रचारकों का 16 अक्तूबर को मावोजो गिरोह ने अपहरण किया था। इनमें 16 अमेरिकी नागरिक हैं जिनमें पांच बच्चे हैं और एक कनाडाई नागरिक है। बच्चों में एक की उम्र 8 महीना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें