फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drama In China: जिनपिंग के बगल में बैठे थे पूर्व राष्ट्रपति जिंताओ, दो लोग आए और जबरदस्ती बैठक से बाहर ले गए

Sat, 22 Oct 2022 10:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

घटना पार्टी कांग्रेस की बैठक के समापन सत्र के दौरान की है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि 79 वर्षीय हू जिंताओ, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बगल वाली कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान दो सुरक्षा गार्ड उन्हें जबरन उठाकर बाहर ले जाते हैं।
विज्ञापन
बैठक से बाहर किए गए पूर्व राष्ट्रपति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तीसरे कार्यकाल के लिए अपनी ताजपोशी से पहले प्रतिद्वंदियों को अपनी ताकत का अहसास कराना शुरू कर दिया है। शनिवार को पार्टी कांग्रेस की बैठक के दौरान अजीबोगरीब घटनाक्रम देखने को मिला। बताया जा रहा है कि पार्टी कांग्रेस की बैठक के बीच से पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ को जबरन बाहर कर दिया गया।

 

घटना पार्टी कांग्रेस की बैठक के समापन सत्र के दौरान की है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि 79 वर्षीय हू जिंताओ, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बगल वाली कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान दो सुरक्षा गार्ड उन्हें जबरन उठाकर बाहर ले जाते हैं। हालांकि, जिंताओ इसका विरोध कर रहे थे। इस दौरान सत्तारूढ कम्युनिस्ट पार्टी के 2,296 से अधिक प्रतिनिधि बैठक में शामिल थे। 

विज्ञापन


जिंताओ की जिनपिंग से हुई बात 
एक मिनट लंबे वीडियो में दिख रहा है कि जिंताओ अपनी कुर्सी पर बैठे हुए हैं, इसी दौरान उनके पास दो लोग आते हैं और कुछ कहते हैं। वे जिंताओ का हाथ पकड़ कर उठाते हैं। इस दौरान वह असमंजस की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति जिनपिंग उनके पास वाली कुर्सी में बैठे हैं। जिंताओ जिनिपिंग से कुछ कहते हैं, जिसका जवाब भी वह देते हैं और इसके बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें पकड़कर बाहर ले जाते हैं। 

प्रधानमंत्री केकियांग भी सेंट्रल कमेटी से बाहर 
इतना ही नहीं इससे पहले देश में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले नेता व प्रधानमंत्री ली केकियांग को सेंट्रल कमेटी से बाहर कर दिया गया है। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की नई 205 सदस्यीय केंद्रीय समिति की सूची आज ही जारी की गई, जिसमें केकियांग का नाम शामिल नहीं था।
विज्ञापन


चीन ने दी सफाई
नाटकीय घटनाक्रम के बाद चीनी मीडिया की ओर से मामले पर सफाई दी गई। चीनी राज्य मीडिया के अनुसार, चीन के पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ को शनिवार को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं कांग्रेस के समापन समारोह से अप्रत्याशित रूप से हटा दिया गया था। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। बताया गया कि हू जिंताओ को समापन सत्र में भाग लेने के लिए मनाया गया था, इसके बावजूद की उनकी सेहत ठीक नहीं थी। जब सत्र के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, तब उनके स्टाफ के लोग उन्हें बैठक स्थल के बगल में एक कमरे में आराम करने गए थे। अब वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं।

कांग्रेस का महाअधिवेशन पूरा 
सत्तारूढ सीपीसी का एक सप्ताह से जारी महाअधिवेशन शनिवार को संपन्न हो गया। इस महासम्मेलन में अगले पांच साल के लिए राष्ट्रीय एजेंडा तय किया गया। सीपीसी ने शनिवार को पार्टी संविधान में संशोधन को मंजूरी दी जिससे राष्ट्रपति शी चिनफिंग का चीनी नेता के तौर पर कद को और बढ़ाया जा सकता है। संशोधन प्रस्ताव को तत्काल जारी नहीं किया गया है लेकिन इसको मंजूरी देने से पहले उद्घोषक ने इसके कारणों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें