फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN: साजिद मीर को वैश्विक आतंकी घोषित करने में चीन का अड़ंगा; भारत-अमेरिका के प्रस्ताव को रोका

Tue, 20 Jun 2023 09:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, वॉशिंगटन

सार

पिछले साल सितंबर में भी चीन ने संयुक्त राष्ट्र में मीर को आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर अड़ंगा लगा दिया था। मीर भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक है और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में उसकी भूमिका के लिए अमेरिका की ओर से उस पर 50 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा गया है। 
विज्ञापन
यूएन - फोटो : youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने एक बार फिर 26/11 हमले में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी साजिद मीर को वैश्विक आतंकी घोषित करने में अड़ंगा लगा दिया है। चीन ने संयुक्त राष्ट्र में भारत और अमेरिका के प्रस्ताव को रोक दिया है। इससे पहले भी चीन साजिद मीर को वैश्विक आतंकी घोषित करने में रोड़ा बन चुका है। साजिद मीर भारत के मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल है। 2008 में मुंबई में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने आतंकी हमला किया था। करीब पांच दिन चले इस हमले में 166 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत वैश्विक आतंकवादी के रूप में मीर को काली सूची (ब्लैक लिस्ट) में डालने के लिए प्रस्ताव को रोक दिया। प्रस्ताव में उसकी संपत्ति जब्त करने, यात्रा और हथियार पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई। इसके लिए अमेरिका ने प्रस्ताव पेश किया था और भारत ने उसका समर्थन किया था।

पिछले साल सितंबर में भी चीन ने संयुक्त राष्ट्र में मीर को आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर अड़ंगा लगा दिया था और बीजिंग ने अब प्रस्ताव को रोक दिया है। मीर भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक है और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों में उसकी भूमिका के लिए अमेरिका की ओर से उस पर 50 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा गया है। 
विज्ञापन


बीते साल मीर को पाकिस्तान में एक आतंकवाद-रोधी अदालत द्वारा आतंक के वित्तपोषण मामले में 15 साल से अधिक समय के लिए जेल की सजा सुनाई थी। इससे पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया था कि मीर की मौत हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान इसे साबित नहीं कर सका।



पहले मसूद अजहर को लेकर डाला था रोड़ा
चीन ने इससे पहले भी आतंकवाद के खिलाफ भारत व अन्य देशों के प्रस्तावों को पारित करने में अड़ंगे डाले हैं। गत माह उसने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के भाई और पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन के एक वरिष्ठ नेता अब्दुल रऊफ अजहर को ब्लैकलिस्ट करने के लिए अमेरिका समर्थित प्रस्ताव पर तकनीकी रोक लगवा दी है। इससे पहले मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी करार देने के प्रस्ताव मे भी वह बाधक बना था। 

भारत ने चलाई थी साजिद मीर की ऑडियो क्लिप
इससे पहले अक्तूबर 2022 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मीटिंग में भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकी हमले के पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा किया था। इसमें बताया गया कि आतंकियों के आका मुंबई हमले की साजिश रच रहे थे और कैसे उन्होंने आदेश देकर इस हमले को अंजाम दिलाया। यह आदेश देने वाला साजिद मीर था जो उस वक्त पाकिस्तान में बैठकर मुंबई में आए 10 आतंकियों को फोन पर निर्देश दे रहा था।

इस संबंध में भारत ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सामने एक ऑडियो क्लिप भी चलाई थी। ऑडियो क्लिप मुंबई के छबाड़ हाउस की है जहां साजिद मीर आतंकियों से कह रहा था, 'जहां कहीं पर लोगों की मूवमेंट नजर आती है। कोई बंदा छत पर चल रहा हो या कोई आ रहा है या जा रहा है, उस पर फायर ठोको। उसे नहीं पता वहां क्या हो रहा है।' 

कौन है आतंकी साजिद मीर
पाकिस्तानी आतंकी साजिद मीर वही है, 26 नवंबर 2008 को मुंबई हमले के दौरान आतंकी अजमल कसाब समेत अन्य सभी आतंकियों को फोन पर हमले के लिए लगातार उनके संपर्क में रहकर निर्देश दे रहा था। जिंदा पकड़े गए आतंकी कसाब ने साजिद मीर का नाम लिया था। मुंबई हमले की साजिश में लश्कर का संस्थापक हाफिज सईद व जकिउर रहमान लखवी भी शामिल था।

यूएन ने पौधा रोपकर 26/11 के मुंबई हमले, आतंक पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
इधर, संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद के शिकार लोगों की याद में आयोजित एक समारोह में ‘एकजुटता पौधा’ रोपकर 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी। तीसरा संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक सप्ताह शुरू होने के मौके पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के नॉर्थ ईस्ट लॉन में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा के पीछे यह पौधा लगाया गया। यह प्रतिमा भारत ने संयुक्त राष्ट्र को भेंट की थी और सुरक्षा परिषद की भारत की अध्यक्षता के दौरान दिसंबर 2022 में स्थापित की गई थी।
विज्ञापन


कांग ने साझा कीं यादें
पीएम नरेंद्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय दौरे के एक दिन पूर्व पौधरोपण समारोह में 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में जीवित बचे करमबीर कांग ने उस भयावह घटना की स्मृतियां साझा कीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें