फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया: मोबाइल से दूर रखने के लिए बच्चों को बांटे जा रहे चूजे और पौधे 

Sat, 23 Nov 2019 07:15 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्मार्टफोन चलाते बच्चे
विज्ञापन

बच्चों में मोबाइल फोन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इंटरनेट और स्मार्टफोन की लत बच्चों के लिए हानिकारक हो सकती है। इंडोनेशिया में बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए चूजे और पौधे बांटे जा रहे हैं।

विज्ञापन


इंडोनेशिया में पश्चिम जावा का बांडुंग शहर है जहां स्थानीय प्रशासन ने बच्चों को स्मार्टफोन और टीवी से दूर रखने के लिए पायलट प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत बच्चों को मुर्गियों के बच्चे, सब्जी और फलों के पौधे और उनके बीज बांटे जा रहे हैं ताकि बच्चे स्मार्टफोन छोड़कर उनकी देखभाल में व्यस्त रहें।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि शहर 10 प्राथमिक स्कूल और दो जूनियर हाई स्कूल में 2000 चूजे और करीब 1500 मिर्च के पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। 
शहर के मेयर ओडेम एम का कहना है कि इंडोनेशिया में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोग हर दिन आठ घंटे फोन पर बिताते हैं। 

जबकि वैश्विक औसत करीब दो घंटे का है। इतना ही नहीं आज के बच्चे भी इंटरनेट और स्मार्टफोन की लत का शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में बच्चों को स्मार्टफोन से दूर रखने की पहल कामयाब हुई है। इसे जल्द ही पूरे शहर में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, परिजनों ने इस योजना की तारीफ की है। परिजनों का कहना है कि पेड़-पौधों और जीवों की देखभाल मोबाइल के साथ खेलने से बेहतर है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें