अब्दुल्ला अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
अफगानिस्तान में हजब-ए वाहद पार्टी के नेता अब्दुल अली मजारी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में हमला किया गया। इस समारोह में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला और अन्य राजनेता शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जिस समय हमला हुआ उस वक्त हाई पीस काउंसिल के प्रमुख मोहम्मद करीम खलीली भाषण दे रहे थे।
सूत्रों का कहना है कि अब्दुल्ला अब्दुल्ला वहां से चले गए हैं। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमला काबुल के पश्चिम में हुआ है। उस स्थान को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। वहां छिटपुट लड़ाई हो रही है।