फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: 'भारत पर अंकुश लगाने की जरूरत थी', निज्जर हत्याकांड मामले में भारत के खिलाफ आरोपों पर बोले ट्रूडो

Wed, 13 Dec 2023 03:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

जस्टिन ट्रूडो ने बताया कि बहुत सारे कनाडाई चिंतित थे कि वह असुरक्षित थे। निज्जर की हत्या के तुरंत बाद से ही चिंताएं जताई जा रही थी। हमने सुनिश्चित किया कि हमारी सुरक्षा सेवाएं लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए है। 
विज्ञापन
Justin Trudeau - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत कनाडा गतिरोध के बीच कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के खिलाफ सार्वजनिक आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया कि भारत में जो भी रिपोर्ट किया जा रहा था, उसपर अंकुश लगाने की जरूरत थी। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने 18 सितंबर को घोषणा की थी, क्योंकि उन्हें मीडिया के जरिए जानकारी लीक होने का संदेह था।
विज्ञापन


जस्टिन ट्रूडो ने कहा, 'बहुत सारे कनाडाई चिंतित थे कि वह असुरक्षित है। निज्जर की हत्या के तुरंत बाद से ही चिंताएं जताई जा रही थी। हमने सुनिश्चित किया कि हमारी सुरक्षा सेवाएं लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए है।' हालांकि कनाडाई सरकार के आरोपों को भारत के विदेश मंत्रालय ने बेतुका बताते हुए खारीज कर दिया था। ट्रूडो ने दावा किया कि आरोपों को सार्वजनिक करने के बाद भारत सरकार ने उन्हें गलत सूचना देकर हमला करने का फैसला किया था। 

कनाडाई पीएम ने कहा, 'यह हास्यास्पद होता अगर इसका दोनों देशों के बीच के संबंध पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।' उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को किए गए घोषणा के बाद केवल भारत से ही नहीं बल्कि कनजर्वेटिव नेता पियरे पोइलिवरे से भी सबूत मांगे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें