तब भी उन्होंने माफी मांगते हुए ट्वीट किया था, "मैंने आज वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण गलती की है और मैं इससे शर्मिंदा हूं। जॉगिंग के बाद मैं वर्क प्लेस पर पहने जाने वाले कपड़े बदल रहा था, तभी गलती से मेरा कैमरा ऑन हो गया। मैं ईमानदारी से सदन में अपने सभी सहयोगियों से माफी मागता हूं। यह एक अनजाने में हुई गलती थी और दोबारा नहीं होगी।
विपक्षी दल की सांसद ने की आलोचना
विपक्षी दल ब्लॉक क्यूबेकोइस की सांसद क्लाउडे ने इस घटना को संसद में उठाया और सुझाव दिया कि पुरुष सांसदों को संसदीय मर्यादा के अनुरूप कपड़े पहनने चाहि। उन्होंने कहा कि सांसदों को ट्राउजर, अंडरवियर शर्ट, जैकेट,और टाई पहननी चाहिए। क्लाउडे ने कहा, मुझे लगता है कि सदस्यों को इसका ध्यान रखना चाहिए और कैमरे को अच्छी तरह से कंट्रोल करना चाहिए।