फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद : कनाडाई सांसद ने कहा- ‘स्वास्तिक’ और नाजी प्रतीक ‘हकेनक्रेज’ के बीच अंतर स्पष्ट हो

Fri, 04 Mar 2022 12:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

अमेरिकी हिंदुओं ने कनाडा में कुछ निहित स्वार्थों के चलते इसे हिंदुओं के खिलाफ नफरत को बढ़ावा देने के अवसर के रूप में इस्तेमाल करने के हालिया प्रयासों की निंदा की
विज्ञापन
स्वास्तिक’ और नाजी प्रतीक ‘हकेनक्रेज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के भारतवंशी सांसद ने कनाडा के लोगों और सरकार से हिंदुओं के लिए एक प्राचीन और शुभ प्रतीक ‘स्वास्तिक’ तथा 20वीं सदी के नाजी प्रतीक ‘हकेनक्रेज’ के बीच फर्क को पहचानने का आग्रह करते हुए कहा है कि दोनों में कोई समानता नहीं है। इस कदम का अमेरिका के हिंदुओं ने स्वागत किया है।

विज्ञापन


अमेरिकी हिंदुओं ने कनाडा में कुछ निहित स्वार्थों के चलते इसे हिंदुओं के खिलाफ नफरत को बढ़ावा देने के अवसर के रूप में इस्तेमाल करने के हालिया प्रयासों की निंदा की थी।

कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने कहा, विभिन्न धार्मिक आस्थाओं वाले दस लाख से अधिक कनाडाई और विशेष रूप से कनाडा के हिंदू के रूप में मैं इस सदन के सदस्यों और देश के सभी लोगों से हिंदुओं के पवित्र धार्मिक प्रतीक स्वास्तिक और नफरत के नाजी प्रतीक के बीच अंतर करने का आह्वान करता हूं। नाजी प्रतीक को जर्मन में ‘हकेनक्रेज’ या अंग्रेजी में ‘हुक्ड क्रॉस’ कहा जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हिंदू धर्म के इस प्राचीन और अत्यंत शुभ प्रतीक का इस्तेमाल आज भी हमारे हिंदू मंदिरों में, हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों में, हमारे घरों के प्रवेश द्वारों पर तथा हमारे दैनिक जीवन में किया जाता है। इसकी तुलना नाजी प्रतीक से ना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें