फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान लैंडिंग के बाद भी सोती रही महिला, फिर बंद फ्लाइट से ऐसे आई बाहर..

Mon, 24 Jun 2019 08:23 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कनाडा की एक घरेलू उड़ान में यात्रा करने वाली महिला सफर के दौरान सोती रही, वहीं हैरत की बात ये है कि उड़ान पूरी कर विमानकर्मी ने जहाज पार्किंग में खड़ा कर दिया लेकिन महिला को नहीं जगाया। 90 मिनट की उड़ान के बाद जब महिला की आंख खुली तो वो चौंक गई। 

विज्ञापन


ये घटना 9 जून की है, तब टिफनी एडम्स एअर कनाडा के विमान में क्यूबेक से टोरंटो जा रही थीं। इस दौरान उनकी आंख लग गई, जब उनकी आंख खुली तो यात्रा पूरी हो चुकी थी और वह पूरे विमान में अकेली थीं। एअर कनाडा ने घटना की पुष्टि की है और इसकी जांच की जा रही है। 

टिफनी ने फेसबुक पर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आधी रात के समय पियरसरन हवाई अड्डे पर विमान उतरने के कुछ घंटों बाद जब उनकी आंखें खुलीं तो विमान में जमा देने वाली ठंड थी और चारों ओर अंधेरा था।
विज्ञापन


टिफनी ने अपने परिचित को फोन किया, लेकिन बात पूरी होने से पहले उनका फोन चार्ज नहीं होने के चलते बंद हो गया। विमान बंद होने की वजह से वह अपना फोन भी चार्ज नहीं कर पाईं। इसके बाद उनके मित्र ने टोरंटो हवाई अड्डे के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। 

इस दौरान एडम्स को विमान के कॉकपिट से एक टॉर्च मिली जिसके जरिये उन्होंने विमान के बाहर घूम रहे कर्मियों को अपनी मौजूदगी का इशारा किया। इसके बाद विमान के बाहर सामान ले जाने वाली गाड़ी के चालक की नजर उन पर पड़ी और उसने उन्हें बाहर निकलने में मदद की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें