फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: बर्फीले तूफान के चलते दो की मौत, कनाडा में लाखों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर

Fri, 07 Apr 2023 02:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

हाइड्रो क्युबेक का कहना है कि 70-80 फीसदी घरों में शुक्रवार रात तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सात लाख लोग अभी भी बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन
कनाडा में बर्फीला तूफान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के क्युबेक प्रांत में गुरुवार को आए बर्फीले तूफान के चलते दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तूफान के चलते लाखों घर अंधेरे में डूब गए हैं। दरअसल तूफान के चलते राज्य की बिजली संचार व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। वहीं बर्फीले तूफान के साथ ही तेज बारिश भी हुई और कई पेड़, मकान क्षतिग्रस्त हुए और बिजली के खंभे भी गिर गए। फिलहाल बिजली संचार व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात तक मिल सकती है राहत
खबर के अनुसार, क्युबेक प्रांत में गुरुवार को आए बर्फीले तूफान और बारिश की वजह से राज्य के लाखों घर अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। गुरुवार को आए तूफान की वजह से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। क्युबेक में बिजली की सप्लाई करने वाली संस्था हाइड्रो क्युबेक का कहना है कि 70-80 फीसदी घरों में शुक्रवार रात तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सात लाख लोग अभी भी बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। 

ये भी पढ़ें- Rishikesh: कनाडा की कैथलीन का हिंदू रीति रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार, मौत से पहले दोस्त से जताई थी ये इच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ों के गिरने कई मकान क्षतिग्रस्त
इनमें से आधे लोग करीब साढ़े तीन लाख मांट्रियल शहर में रहते हैं। जिन इलाकों में बिजली नहीं है, उनके लिए कनाडा की सरकार ने इमरजेंसी ओवरनाइट शेल्टर मुहैया कराए हैं, जहां लोग रात गुजार सकते हैं। कनाडा में आए बर्फीले तूफान के बाद कई इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। पेड़ों के गिरने से कई घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जिन दो लोगों की मौत हुई है, वो भी पेड़ गिरने की वजह से हुई। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने कहा कि यह मुश्किल वक्त है लेकिन लोगों की मदद के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें