फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: भारत से पहले चीन-रूस से भी कनाडा के रिश्ते खराब, जापान टाइम्स का सुझाव- विदेश नीति में करें बदलाव

Mon, 25 Sep 2023 05:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

जापान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कनाडा को विदेश नीति में बदलाव करते हुए मध्य शक्ति वाले देशों का रवैया छोड़ देना चाहिए। उसे हिंद-प्रशांत कूटनीति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन
कनाडा का झंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की तरफ से भारत पर अनर्गल व निराधार आरोप लगाए जाने के बाद दुनिया के विभिन्न हिस्सों से ओटावा की विदेश नीति में बदलाव की सलाह आने लगी है।

विज्ञापन


जापान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कनाडा को विदेश नीति में बदलाव करते हुए मध्य शक्ति वाले देशों का रवैया छोड़ देना चाहिए। उसे हिंद-प्रशांत कूटनीति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इसी प्रकार के एक प्रकरण के कारण कनाडा के चीन के साथ रिश्ते पहले ही खराब हो चुके हैं। रूस के साथ भी कनाडा के संबंध बेहतर नहीं हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में कनाडा खुलेआम कीव का समर्थन कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओटावा ने अनजाने में खुद को उस स्थिति में पहुंचा दिया है, जहां सबसे रिश्ते खराब हुए हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें