फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: भारत से तनाव के बीच आठ सिख युवाओं की गिरफ्तारी, घातक हथियार और गोला-बारूद रखने के आरोप

Fri, 06 Oct 2023 07:02 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

कनाडा में आठ सिखों पर घातक हथियारों से जुड़े अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। ओंटारियो प्रांत की पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित हथियार रखने के आरोपियों की आयु 19 से 26 साल के बीच है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा की पुलिस ने ओंटारियो प्रांत के ब्रैम्पटन शहर में आठ सिख युवाओं को गिरफ्तार किया है। इन युवाओं पर गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्त होने का आरोप है। लोडेड या प्रतिबंधित बंदूक जैसे हथियार या आग्नेयास्त्र रखने के संबंध में 19 से 26 साल की उम्र के आठ युवाओं पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गोलीबारी की खबर के बाद आठ की गिरफ्तारी
पील रीजनल पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर की रात को ब्रैम्पटन के डोनाल्ड स्टीवर्ट रोड और ब्रिस्डेल ड्राइव इलाके में गोलीबारी की सूचना मिली। टैक्टिकल यूनिट की सहायता से पुलिस ने पहले आठ व्यक्तियों को घरों से निकाला और फिर कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया। गोलीबारी के बारे में एक सवाल पर पुलिस ने पुष्टि की है कि किसी नागरिक को चोट नहीं आई है।

9 एमएम की बेरेटा बंदूक जब्त की गई
8 सिख युवाओं की गिरफ्तारी भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच हुई है। 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हैं। गिरफ्तारी के एक दिन बाद, आपराधिक जांच ब्यूरो के अधिकारियों ने वारंट के आधार पर 9 मिमी बेरेटा बन्दूक जब्त की।
विज्ञापन


पुलिस ने बताई आठों सिख युवाओं की पहचान
जिन लोगों पर "भरी हुई अवैध या प्रतिबंधित बंदूक" रखने का आरोप है, पुलिस ने उनकी पहचान भी सार्वजनिक की है। इन लोगों में ब्रैम्पटन में रहने वाले जगदीप सिंह (22), एकमजोत रंधावा (19), मनजिंदर सिंह (26), हरप्रीत सिंह (23), रिपनजोत सिंह (22), जापानदीप सिंह (22), लवप्रीत सिंह (26) शामिल हैं।

गोला-बारूद का लापरवाही से भंडारण 
एक अन्य आरोपी- 21 वर्षीय राजनप्रीत सिंह पर लोडेड, अवैध या प्रतिबंधित बंदूक रखने के अलावा आग्नेयास्त्र, हथियार, प्रतिबंधित उपकरण या गोला-बारूद के लापरवाही से भंडारण का आरोप भी लगाया गया है। जमानत पर सुनवाई के लिए आठों आरोपियों को ब्रैम्पटन में ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश किया गया था।

कनाडा और भारत के तनाव का कारण
गौरतलब है कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की "संभावित" संलिप्तता के आरोप खुद कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने लगाए हैं। इन आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत कनाडा के आरोपों को "बेतुका" और "प्रेरित" बताते हुए दृढ़ता से खारिज कर चुका है। भारत ने कनाडा में भारतीय राजनयिकों और भारत के राजनयिक परिसरों की सुरक्षा पर भी चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें