फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan: 'जापान एयरलाइंस के चालक दल के सदस्यों ने यात्रियों को बचाकर किया अविश्वसीय काम', विशेषज्ञ ने कही ये बात

Tue, 02 Jan 2024 11:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

Japan: एयरलाइन के अनुसार, जेएएल उड़ान संख्या 516 में सवार सभी 379 लोगों को जलते हुए यात्री विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया। जिसमें दो साल से कम उम्र के आठ बच्चे भी शामिल थे। विशेषज्ञ ने चालक दल के सदस्यों की प्रशंसा की। 
विज्ञापन
जापान में विमान हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान एयरलाइंस (जेएएल) एक विमान में मंगलवार को उस समय आग लग गई, जब वह उससे एक तटरक्षक विमान टकरा गया। जेएएल के चालक दल ने सभी 367 यात्रियों को तुरंत बाहर निकालकर अविश्वसनीय काम किया। एक विशेषज्ञ ने मंगलवार को यह बात कही। 

विज्ञापन

एयरलाइन के अनुसार, जेएएल उड़ान संख्या 516 में सवार सभी 379 लोगों को जलते हुए यात्री विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया। जिसमें दो साल से कम उम्र के आठ बच्चे भी शामिल थे। हालांकि, जापान तटरक्षक बल द्वारा संचालित दूसरे विमान (उड़ान एमए -722) पर पांच मारे गए।

तटरक्षक विमान का कप्तान बच गया लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गया। जेएएल विमान होक्काइडो के न्यू चिटोस हवाई अड्डे से आ रहा था और रनवे सी पर उतरने के बाद टक्कर हुई। तटरक्षक विमान सोमवार को मध्य जापान में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित क्षेत्र की मदद के लिए आपूर्ति लेकर निगाता प्रांत उड़ान भरने जा रहा था। 'जापान टाइम्स' अखबार की खबर के अनुसार तटरक्षक विमान रनवे पर आगे बढ़ रहा था जब वह जेएएल विमान से टकरा गया।

ब्रिटेन में क्रैनफील्ड विश्वविद्यालय में परिवहन प्रणाली के निदेशक प्रोफेसर ग्राहम ब्रेथवेट ने जापानी एयरलाइंस के विमान में चालक दल के सदस्यों और पायलटों द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। प्रोफेसर ब्रेथवेट ने जेएएल को सुरक्षा के मामले में 'विश्व नेता' बताते हुए कहा, परिवहन सुरक्षा के मामले में जापान का शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने कहा, 'लोगों को निकालने का काम सफल रहा है और यह इस बात की याद दिलाता है कि चालक दल के सदस्यों को प्रशिक्षण देने में कितना खर्च किया गया है।'

उन्होंने कहा, 'उनका ध्यान सुरक्षा पर था। वे हवाई जहाज को खाली करने वाले आखिरी लोग हैं और ऐसा लगता है कि उन्होंने एक अविश्वसनीय काम किया है।' जापान टाइम्स अखबार ने विमानन विश्लेषक योशितोमो आओकी के हवाले से कहा, 'मैंने जापान के किसी हवाईअड्डे पर इतनी बड़ी टक्कर के बारे में कभी नहीं सुना।' आओकी ने कहा, दुनिया की हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिजाइन की गई है। जब तक  हवाई अड्डों पर हवाई यातायात नियंत्रक सही निर्देश जारी करते हैं और पायलट उनका पालन करते हैं।
विज्ञापन

क्योदो समाचार एजेंसी ने परिवहन मंत्रालय के हवाले से कहा कि जेएएल के विमान में सवार यात्री और चालक दल के सदस्य आपातकालीन दरवाजे का इस्तेमाल करके जलते हुए विमान से बच निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें