फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: लंदन के साउथेंड हवाई अड्डे पर टेकऑफ के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

Sun, 13 Jul 2025 11:00 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।

सार

UK: लंदन के साउथेंड हवाई अड्डे पर रविवार शाम टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक छोटा व्यापारिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे आसमान में काला धुआं उठने लगा और लोगों में हड़कंप मच गया। दुर्घटनाग्रस्त विमान 'बीच बी200 सुपर किंग एयर' था, जो नीदरलैंड्स के लेलिस्टैड के लिए उड़ान भर रहा था और हादसा रनवे से उड़ान भरने के तुरंत बाद हुआ। 
विज्ञापन
विमान दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन के साउथेंड हवाई पर टेकऑफ के कुछ देर बाद ही रविवार शाम करीब चार बजे (स्थानीय समयानुसार) एक छोटे आकार का व्यापारिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी चार लोग मारे गए हैं। इस हादसेके बाद आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार देखा गया और घटनास्थल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कई चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने भीषण आग का गोला देखा। 

विज्ञापन


एसेक्स पुलिस ने कहा कि रविवार को हुए हादसे के पीड़ितों की औपचारिक पहचान के लिए काम जारी है। पुलिस प्रमुख अधीक्षक मॉर्गन क्रोनिन ने बताया कि अभी तक हमारा मानना है कि चारों विदेशी नागरिक हैं। ब्रिटेन की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी, पीए ने बताया कि यात्रियों की सूची से पता चला है कि विमान में दो डच पायलट और एक चिली की नर्स भी शामिल थीं। 

ब्रिटेन की वायु दुर्घटना जांच शाखा की लिसा फिट्ज़सिमोंस ने  हादसे के बारे में बताते हुए कहा कि इस समय दुर्घटना के कारणों के बारे में अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा एक बहु-विषयक टीम को हवाई अड्डे पर भेजा गया है। वे मौके की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन


डच कंपनी ज़्यूश एविएशन द्वारा संचालित बीच क्राफ्ट बी200 सुपर किंग एयर, ग्रीस के एथेंस से क्रोएशिया के पुला के लिए उड़ान भरी थी और फिर साउथएंड के लिए रवाना हुई। इसे रविवार शाम को नीदरलैंड के लेलीस्टेड स्थित अपने गृह अड्डे पर लौटना था। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार के मुताबिक, विमान रनवे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  

ये भी पढ़ें: 'अंतरिक्ष से भारत आज भी सारे जहां से अच्छा दिखता है', वापसी से पहले शुभांशु ने दोहराए राकेश शर्मा के शब्द

इससे पहले, घटना के वक्त हवाई अड्डे के पास मौजूद लोगों ने तेज धमाका, फिर भीषण आग और धुएं को उठते देखा। सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे वीडियो में घना काला धुआं उठता दिख रहा है, जबकि आपात सेवाएं मौके पर पहुंच चुकी हैं। स्काई न्यूज के मुताबिक, एसेक्स पुलिस ने बताया, हमें दोपहर चार बजे सूचना मिली कि एक 12 मीटर लंबे विमान का हादसा हुआ है। सभी आपातकालीन सेवाएं मौके पर काम कर रही हैं और यह काम कई घंटों तक चल सकता है। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे घटनास्थल के पास न जाएं, ताकि राहत और जांच कार्य बाधित न हो। 
विज्ञापन

 

साउथेंड वेस्ट के सांसद डेविड बर्टन-सैम्पसन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं साउथेंड हवाई अड्डे पर हुई घटना से अवगत हूं। कृपया वहां न जाएं और आपातकाली सेवाओं को अपना काम करने दें। मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं।'  

ये भी पढ़ें: मोहम्मद यूनुस सरकार ने अब मुक्ति संग्राम के प्रतीक पर चलाया बुलडोजर, नया ढांचा बनाने की योजना


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें