अमेरिका से एक बार फिर गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। जहां अर्कांसस के कॉनवे शहर में एक पार्क में अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं नौ लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। यह घटना कॉनवे शहर के 5वें एवेन्यू पार्क में हुई, जो लिटिल रॉक से लगभग 43 किलोमीटर उत्तर में है। मामले में कॉनवे पुलिस ने बताया कि सभी घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया है कि इस घटना के पीछे कौन था या गोलीबारी क्यों की गई।