फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand: भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को भेजे जाने पर थाई-भारतीय समुदाय खुश, पीएम मोदी के इस कदम को सराहा

Wed, 20 Mar 2024 06:10 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और आईएमएफ संयोजक, सतनाम सिंह संधू, आईएमएफ के सह-संस्थापक प्रोफेसर हिमानी सूद, अन्य गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों, व्यापारिक नेताओं और थाई-भारतीय के सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
हजारों श्रद्धालु बुद्ध अवशेषों का सम्मान करते हुए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाई-भारतीय समुदाय ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को थाईलैंड भेजे जाने पर खुशी जताई। उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम को सराहा और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच गहरे धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, बैंकॉक में भारतीय दूतावास में भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन (आईएमएफ) द्वारा लचीले इंडो-पैसिफिक भविष्य के निर्माण के लिए थाई-भारतीय समुदाय की भूमिका विषय पर सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शामिल थाई-भारतीय समुदाय ने कहा कि पीएम मोदी ने स्वतंत्र, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक देशों को मजबूत और प्रगतिशील नेतृत्व प्रदान किया है। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रभुत्व मुक्त शांति और स्थिरता के लिए पीएम मोदी के रुख की भी सराहना की। 

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और आईएमएफ संयोजक, सतनाम सिंह संधू, आईएमएफ के सह-संस्थापक प्रोफेसर हिमानी सूद, अन्य गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों, व्यापारिक नेताओं और थाई-भारतीय के सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया। इस समुदाय में सिख, बौद्ध, हिंदू और दाऊदी बोहरा मुस्लिम शामिल थे।
विज्ञापन


इसलिए 10 वर्षों से भारत-थाईलैंड के विकसित हुए हैं संबंध
थाईलैंड में भारतीय प्रवासियों ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी ने लुक ईस्ट को एक्ट ईस्ट नीति में जारी रखने की घोषणा की है, थाईलैंड और भारत के बीच संबंध पिछले 10 वर्षों में विकसित हुए हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण चीन सागर और हिंद महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच थाईलैंड और अन्य हिंद-प्रशांत देशों के साथ भारत की साझा रणनीतिक समुद्री सीमा भू-राजनीतिक महत्व रखती है।

बौद्ध समुदाय के सदस्यों ने फरवरी से मार्च 2024 तक थाईलैंड में बुद्ध और उनके दो शिष्यों के अवशेष भेजकर अस्थायी रूप से स्थापित करने के लिए पीएम मोदी के इस कदम पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी के संदेश और बौद्ध धर्म के सिद्धांतों के माध्यम से ग्रह को संघर्ष और हिंसा से बचाने के भारत के मिशन की सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें