फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

H-1B Visa: 22 मार्च को बंद होगा प्रारंभिक पंजीकरण, फार्म आई-129, प्रीमियम सेवा के आवेदन ऑनलाइन खाते पर उपलब्ध

Wed, 20 Mar 2024 06:10 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कामगारों को विशेष व्यवसायों में नियुक्त करने की अनुमति देता है। इसके लिए सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत होती है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में विदेशी कामगारों के लिए वित्त वर्ष 2025 के लिए सबसे अधिक मांग वाले एच-1बी वीजा के लिए प्रारंभिक पंजीकरण 22 मार्च को पूर्व समयानुसार दोपहर 12 बजे बंद हो जाएगा। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गैर-आप्रवासी कामगार के लिए आवेदन फार्म आई-129 और प्रीमियम सेवा के लिए आवेदन फार्म आई-907 अब यूएससीआईएस के ऑनलाइन खाते पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


अमेरिकी नागरिकता व आव्रजन सेवाओं (यूएससीआईएस) ने भारतीय समयानुसार मंगलवार को बताया कि इस अवधि के दौरान संभावित आवेदकों तथा कानूनी प्रतिनिधियों को चयन प्रक्रिया के लिए हर लाभार्थी का पंजीकरण करने व पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने के लिए उसके एक ऑनलाइन खाते का उपयोग करना होगा।

एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कामगारों को विशेष व्यवसायों में नियुक्त करने की अनुमति देता है। इसके लिए सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत होती है। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मियों की नियुक्ति के लिए इस नीति पर निर्भर हैं। यूएससीआईएस के मुताबिक, नए वित्तीय वर्ष के लिए एच-1बी का प्रारंभिक पंजीयन शुक्रवार से पहले तक कराया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें