फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन प्रमुख बोले- एकजुटता और दूसरों की सेवा करने का बुद्ध का संदेश बहुत महत्व रखता है

Wed, 06 May 2020 12:21 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : social media
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा के दिन संयुक्त राष्ट के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेश ने पूरी दुनिया से बुद्ध के दिए गए संदेश के पालन करने की अपील की। यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए बुद्ध के ज्ञान को अपनाना होगा।

विज्ञापन


एंटोनियो गुटेरेश ने अपने संदेश में कहा कि आज के परिपेक्ष में कोरोना से लड़ने के लिए भगवान बुद्ध के एकता, दूसरों की सेवा के भाव को अपनाना होगा और दुनिया भर में इन संदेशों को फैलाना होगा। इन्हीं के माध्यम से कोरोना पर जीत हासिक की जा सकती है। 

वेसाक यानि कि वैशाख को गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञानोदय और मृत्यु को दर्शाता है। वेसाक बुद्ध पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है, यह दुनिया में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों के लिए सबसे पवित्र दिन होता है। कई हिंदू भी इस दिन को पवित्र मानते हैं।
विज्ञापन


एंटोनियो गुटेरेश ने संदेश दिया कि भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञानोदय और उनकी मौत हम सबके लिए सौभाग्य से कम नहीं है, हम सभी को भगवान बुद्ध के ज्ञान से प्रेरित होना चाहिए। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, ऐसे में अगर कोई परिवार बीमार है तो उसकी मदद करनी चाहिए।

दुनिया में बौद्ध धर्म को मानने वाले करोड़ों लोग वैशाख के पवित्र दिन को मनाएंगे, यूएन प्रमुख ने कहा कि इस दिन पूरी दुनिया भगवान बुद्ध के ज्ञान को खुद पर लागू करे और एक शांतिपूर्ण दुनिया बनाने में अपना सहयोग दे।

मई के महीने में संपूर्ण चांद वाले दिन वैशाख मनाया जाता है, 623 ईसा पूर्व इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, ठीक इसी दिन भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था और ठीक इसी दिन 80वें साल में भगवान बुद्ध ने अपना शरीर त्याग दिया था। साल 1999 ने संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित कर दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें