इटली ने दावा किया है कि उसने कोरोना वायरस महामारी का टीका (वैक्सीन) तैयार कर लिया है। इटली की सरकार ने कहा कि उसने ऐंटी बॉडीज को ढूंढ निकाला है जिसने मानव कोशिका में मौजूद कोरोना वायरस को खत्म कर दिया है।
अगर यह दावा सही निकला तो दुनियाभर के लिए यह बड़ी राहत की बात होगी। इटली की न्यूज एजेंसी एएनएसए के अनुसार रोम की संक्रामक बीमारी से जुड़े स्पालनजानी अस्पताल में इस टीके का परीक्षण किया गया और चूहे में ऐंटी बॉडीज तैयार किया गया। इसका प्रयोग फिर इंसान पर किया गया और इसने अपना असर दिखाया।
वैज्ञानिकों ने एक चूहे पर टीके का परीक्षण किया। पहले टीके के बाद ही चूहे के अंदर एंटी बॉडीज तैयार हो गया जिसने वायरस को कोशिकाओं को संक्रमित करने से रोक दिया। इस तरह पांच अलग- अलग टीकों के इस्तेमाल से बहुत सारे एंटी बॉडीज तैयार हुए जिसमें सबसे बेहतर परिणाम देने वाले दो एंटी बॉडीज को शोधकर्ताओं ने चुना।