फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे झुका ब्रुनेई, गे सेक्स पर पत्थर मारने पर रोक

Mon, 06 May 2019 05:17 PM IST
अमर शर्मा एजेंसी, कुआलालंपुर
विज्ञापन
गे पुरुष (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दबाव और चौतरफा आलोचनाओं के बाद ब्रुनेई ने कठोर शरिया कानून लागू करने के फैसले को स्थगित कर दिया है। कुछ दिन पहले ही शरिया कानूनों के तहत ब्रुनेई में एडल्ट्री (व्यभिचार) और गे सेक्स (समलैंगिक संबंध) के दोषी पाए जाने वाले शख्स को अंतिम सांस तक पत्थरों से मारकर सजा देने की घोषणा की गई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रुनेई के इस फैसले की काफी आलोचना हो रही थी। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने भी ब्रुनेई से इस कानून पर रोक लगाने की मांग की थी। इतना ही नहीं, इस एशियाई मुल्क के बहिष्कार की भी अपील की जा रही थी, जिसके बाद सरकार को पीछे हटना पड़ा। 
विज्ञापन


ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह ने रविवार को कठोर शरिया कानून लागू करने के फैसले को स्थगित करने का एलान किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई जानी-मानी हस्तियों जैसे जॉर्ज क्लूनी और एल्टन जॉन ने शरिया कानून लागू करने के इस फैसले की तीखी आलोचना की थी। क्लूनी ने तो यहां तक कि ब्रुनेई के लक्जरी होटलों और उत्पादों के बहिष्कार का भी एलान किया था। 

ब्रुनेई किंगडम की दुनियाभर में लक्जरी होटल बेवर्ली हिल्स की कई ब्रांच है। यह संपत्ति ब्रुनेई की निवेश एजेंसी की है और इस पर सरकारी नियंत्रण है। ब्रुनेई के सुल्तान को दुनिया के सबसे अमीर शासकों में माना जाता है और उनकी कुल संपत्ति अरबों में है। वह 1967 से देश की बागडोर संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें