फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oghenochuko Ojiri: ब्रिटिश शख्स ओजिरी ने हिजबुल्ला के फाइनेंसर को ₹1.58 करोड़ दिए, आतंकवाद के कारण ढाई साल जेल

Sat, 07 Jun 2025 01:39 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

बीबीसी के शो में नजर आए ओघेनोचुको ओजिरी को हिजबुल्ला फाइनेंसर नाजेम अहमद को कलाकृतियां बेचने के मामले में लंदन की अदालत ने ढाई साल की सजा सुनाई। ओजिरी ने आतंकवाद कानून के तहत 8 अपराध कबूल किए, जिसके बाद कोर्ट ने सजा सुनाते हुए चेतावनी के तौर पर एक साल की निगरानी भी तय की है।

विज्ञापन
दहेज हत्या में चार दोषियों को सात साल की जेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीबीसी के चर्चित शो बार्गेन हंट और एंटीक्स रोड ट्रिप में नजर आ चुके कला विशेषज्ञ ओघेनोचुको ओजिरी को शुक्रवार को लंदन की प्रसिद्ध अदालत ओल्ड बेली ने ढाई साल की जेल की सजा सुनाई। ओजिरी ने आतंकवाद कानून के तहत 8 अपराधों को स्वीकार किया था। उन्होंने अक्टूबर 2020 से दिसंबर 2021 के बीच करीब 1.4 लाख पाउंड (लगभग 1.85 लाख डॉलर) की कलाकृतियां नाजेम अहमद नामक व्यक्ति को बेची थीं, जिसे ब्रिटेन और अमेरिका ने हिजबुल्ला का फाइनेंसर घोषित कर रखा है।

बता दें कि नाजेम अहमद हीरे और कला के व्यापार में शामिल है और उस पर 'ब्लड डायमंड्स' यानी संघर्षग्रस्त क्षेत्रों से आए हीरों के जरिए आतंकवाद को फंड देने के आरोप हैं। अमेरिका ने उसे 2019 में और ब्रिटेन ने 2021 में प्रतिबंधित किया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Sinicisation: राष्ट्रपति जिनपिंग से मिले बौद्ध धर्मगुरु पंचेन लामा, पांच साल की आयु में चीन ने की थी नियुक्ति

ओजिरी पर लगे थे ये आरोप 
ओजिरी पर आरोप था कि वह जानते हुए भी अहमद से व्यापार कर रहे थे, जो प्रतिबंधों का सीधा उल्लंघन था। जज बॉबी चीमा-ग्रब ने सजा सुनाते हुए कहा कि आपने प्रतिष्ठा और लाभ के लिए यह रिश्ता बनाया। आप जानते थे कि अहमद पर आतंकवाद फंडिंग का आरोप हैं। इतना ही नहीं ओजिरी को जेल की सजा के अलावा एक साल की निगरानी अवधि भी दी गई है, जिसमें उन्हें कोई अपराध नहीं करना होगा, वरना दोबारा जेल जाना पड़ सकता है।

विज्ञापन


आहमद पर मेट्रोपॉलिटन पुलिस का एक्शन
मेट्रोपॉलिटन पुलिस की आतंकवाद विरोधी टीम ने अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के साथ मिलकर इस जांच को अंजाम दिया। पुलिस ने अहमद की पिकासो और एंडी वॉरहोल जैसी मशहूर कलाकृतियों को जब्त किया, जिनकी कीमत लगभग 10 लाख पाउंड है। ये पेंटिंग्स दो गोदामों में रखी गई थीं और अब उन्हें बेचकर यह पैसा पुलिस, क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस और गृह मंत्रालय को दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- भारत के प्रति एकजुटता: जर्मनी ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, भारत की कार्रवाई को बताया 'संतुलित'
विज्ञापन


मेट पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
इतना हीं नहीं मेट पुलिस ने एक सख्त चेतावनी जारी करते हुए मेट पुलिस के कमांडर डोमिनिक मर्फी ने कहा कि यह पहली बार है जब आतंकवाद अधिनियम का उपयोग कला व्यापार में इस तरह किया गया है। यह अन्य कला व्यापारियों के लिए चेतावनी है कि हम ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। गौरतलब है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला बाजार के गलत इस्तेमाल और आतंकवाद फंडिंग से जुड़े संबंधों की गंभीरता को उजागर करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें