कोर्ट ने कहा कि चैल को बर्कशायर के एक मनोरोग अस्पताल (ब्रॉडमूर अस्पताल) में तब तक रखा जाएगा, जब तक कि उसे हिरासत में स्थानांतरित करने के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता।
ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को जान से मारने का प्रयास करने वाले ब्रिटिश सिख जसवंत सिंह चैल (21) को नौ साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उसने 2021 में क्रिसमस के मौके पर शाही महल में गार्डों के समक्ष महारानी को मारने का इरादा रखने और देशद्रोह का अपराध स्वीकार किया था। उसने क्रिसमस समारोह में महारानी की हत्या के लिए हथियार लेकर प्रवेश किया था। लंदन के ओल्ड बेली कोर्ट ने गुरुवार को उसकी सजा का एलान किया
विज्ञापन
गिरफ्तारी के तुरंत बाद सामने आए एक सोशल मीडिया वीडियो में चैल ने दावा किया था कि वह अमृतसर में 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या करना चाहता था। अदालत ने उसके मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मिश्रित सजा दी है।
कोर्ट ने कहा कि चैल को बर्कशायर के एक मनोरोग अस्पताल (ब्रॉडमूर अस्पताल) में तब तक रखा जाएगा, जब तक कि उसे हिरासत में स्थानांतरित करने के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता। हालांकि, 2021 में वह मानसिक रूप से विक्षिप्त नहीं था और वह एक प्रक्रिया के माध्यम से मनोविक्षिप्त हो गया।