फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश नेवी का दावा: ओमान की खाड़ी में जहाज हुआ हाईजैक, अमीरात सरकार ने किया इनकार

Wed, 04 Aug 2021 10:46 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटिश नौसेना के एक समूह ने दावा करते हुए कहा है कि ओमान की खाड़ी में संयुक्त अरब अमीरात तट के पास एक जहाज को हाईजैक कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश नौसेना के एक समूह ने दावा करते हुए कहा है कि ओमान की खाड़ी में संयुक्त अरब अमीरात तट के पास एक जहाज को हाईजैक कर लिया गया है। ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने मंगलवार को इससे पहले इस घटना को लेकर चेतावनी दी थी। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं अमीरात सरकार ने भी इस तरह की घटना से इनकार किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि विश्व शक्तियों के साथ तेहरान के परमाणु समझौते को लेकर ईरान और पश्चिमी देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच यह घटना सामने आई है। हाल ही में अमेरिका, ब्रिटेन और इस्राइल ने ओमान के तट पर एक तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के लिए ईरान को दोषी ठहराया था जिसमें दो लोग मारे गए थे। हालांकि ईरान ने संलिप्तता से इनकार किया है।

नौवहन प्राधिकरण लॉयड्स लिस्ट और समुद्री खुफिया फर्म ड्रायड ग्लोबल दोनों ने घटना में शामिल पोत की पहचान पनामा असफाल्ट टैंकर के रूप में की है। मैरिन ट्रैफिक.कोम के अनुसार, पोत के सैटेलाइट-ट्रैकिंग डाटा से पता चला है कि जहाज बुधवार सुबह जस्क के बंदरगाह से ईरानी बंदरगाह की ओर धीरे-धीरे बढ़ता दिख रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले, छह तेल टैंकरों ने अपने स्वचालित पहचान प्रणाली ट्रैकर्स के माध्यम से एक ही समय में घोषणा की थी कि वे कमांड खो चुके हैं। इसका आमतौर पर मतलब है कि एक जहाज स्वयं के कंट्रोल में नहीं है और अब आगे नहीं बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें