फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: मेक अमेरिका हेल्दी अगेन अभियान के सलाहकार बने ब्रिटिश भारतीय डॉक्टर, इन तीन प्राथमिकताओं पर करेंगे काम

Sat, 17 May 2025 06:44 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटिश भारतीय हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. असीम मल्होत्रा ने लंबे समय तक सभी कोविड टीकों के नुकसान को लेकर अभियान चलाया है। वे लंबे समय तक अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर और नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के निदेशक डॉ. जय भट्टाचार्य के सहयोगी रहे हैं। अब वे मेक अमेरिका हेल्दी अगेन (एमएएचए) के सलाहकार बने हैं। 
विज्ञापन
डॉ. असीम मल्होत्रा। - फोटो : instagram/@lifestylemedicinedoctor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रख्यात ब्रिटिश-भारतीय हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. असीम मल्होत्रा को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे अहम अभियान मेक अमेरिका हेल्दी अगेन (एमएएचए) का सलाहकार बनाया गया है। इस गैर लाभकारी संगठन में डॉ. मल्होत्रा सलाहकार के तौर पर तीन प्रमुख मुद़्दों पर काम करेंगे। वे जल्द ही वॉशिंगटन पहुंचकर एमएएचए का काम संभाल लेंगे। डॉ. असीम मल्होत्रा ने कहा कि हम निश्चित रूप से अमेरिका को फिर से स्वस्थ बना सकते हैं। मैं यह राजनीतिक कारणों से नहीं बल्कि सबूतों के आधार पर कह रहा हूं। 
विज्ञापन


ब्रिटिश भारतीय हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. असीम मल्होत्रा ने लंबे समय तक सभी कोविड टीकों के नुकसान को लेकर अभियान चलाया है। वे लंबे समय तक अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर और नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के निदेशक डॉ. जय भट्टाचार्य के सहयोगी रहे हैं। एमएएचए में सलाहकार के तौर पर वे तीन मुख्य मुद्दों पर काम करेंगे। इसमें पहला आहार संबंधी दिशानिर्देशों का संशोधन, दूसरा अति-प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसना और तीसरा एमआरएनए कोविड टीकों पर रोक लगाने के लिए दबाव बनाना है।

ये भी पढ़ें: नेपाल फोरम में चीनी नेता ने माउंट एवरेस्ट को कहा चोमुलुंगमा, पीएम ओली साधे रहे चुप्पी
विज्ञापन

 
डॉ. मल्होत्रा ने 2001 में एडिनबर्ग विश्वविद्यालय से मेडिसिन में डिग्री तथा 2013 में उसी विश्वविद्यालय से सीसीटी कार्डियोलॉजी में डिग्री प्राप्त की। एमएचए अभियान के मुख्य चिकित्सा सलाहकार के रूप में वह इसके नीतिगत एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।  हाल ही में डॉ. मल्होत्रा ने गंभीर स्वास्थ्य चिंताओं को देखते हुए एमआरएनए कोविड वैक्सीन के उपयोग को रोकने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि टीके से होने वाले नुकसान की महामारी चल रही है। अगर हम इस पर ध्यान नहीं देंगे तो हम अमेरिका को फिर से स्वस्थ नहीं बना सकते।

बीएपीआईओ ने किया स्वागत
ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन (बीएपीआईओ) के अध्यक्ष डॉ. रमेश मेहता सीबीई ने ब्रिटेन में संगठन के एक सदस्य के इस कदम का स्वागत किया। डॉ. मेहता ने कहा कि डॉ. मल्होत्रा लंबे समय से बीएपीआईओ के सदस्य हैं। उन्होंने मरीजों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा) के लिए अधिक स्वस्थ जीवनशैली नीतियां को लेकर अभियान चलाया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप की धमकियों पर बोले ईरानी राष्ट्रपति- अमेरिका से परमाणु बातचीत जारी रहेगी, नहीं हटेंगे पीछे

डॉ. मेहता ने कहा कि वह दवाओं के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसानों को कम करने, मोटापे के कारणों को कम करने, हमारे आहार में सुगर, कार्बोनेटेड पेय और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों को कम करने के अलावा इस बात के प्रबल समर्थक रहे हैं कि रोगों के साक्ष्य आधारित उपचार में रोगी की बात सुनी जाए। उन्होंने कहा कि डॉ.मल्होत्रा के काम की सराहना की जानी चाहिए। इसलिए उनको ऐसी भूमिका में नियुक्त किया गया है, जिसमें अमेरिकी आबादी के जीवन को बदलने की क्षमता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें