फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon: 2016 के बाद पहली बार सामने आएंगी प्रिंसेस ऑफ वेल्स, जोकोविच और अल्काराज का खिताबी मैच देखेंगी केट

Sat, 13 Jul 2024 05:59 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Wimbledon: वेल्स की राजकुमारी, केट मिडलटन लंदन में विंबलडन चैंपियनशिप के पुरुष टेनिस एकल का फाइनल मैच देखने के लिए रॉयल बॉक्स में मौजूद रहेंगी। बता दें कि केंसिंग्टन पैलेस की तरफ से शनिवार को खिताबी मुकाबले में उनके मौजूदगी की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
2016 के बाद पहली बार सामने आएंगी प्रिंसेस ऑफ वेल्स - फोटो : X/ @KensingtonRoyal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंबलडन चैंपियनशिप के पुरुष टेनिस एकल मुकाबले के विजेता को वेल्स की राजकुमारी यानी केट मिडलटन की तरफ से ट्रॉफी दी जाएगी। इसका एलान शनिवार को केंसिंग्टन पैलेस की तरफ से किया गया है। बता दें कि साल 2016 के बाद से केट मिडलटन कैंसर के इलाज के बीच पहली बार सामने आएंगी।
विज्ञापन


महिला एकल मुकाबले में नहीं जाएंगी केट मिडलटन
केन्सिंगटन पैलेस के मुताबिक राजसिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन, कार्लोस अल्काराज और नोवाक जोकोविच के बीच मैच देखने के लिए सेंटर कोर्ट के रॉयल बॉक्स में मौजूद रहेंगी। हालांकि, वे शनिवार को जैस्मीन पाओलिनी और बारबोरा क्रेजिकोवा के बीच होने वाले महिला फाइनल में भाग नहीं लेंगी।

इससे पहले मार्च में ट्रूपिंग द कलर में दिखी थीं केट
बता दें कि केट मिडलटन 2016 से ऑल इंग्लैंड क्लब की संरक्षक हैं, जिसमें सभी पुरुष और महिला एकल फाइनल के बाद विजेता की ट्रॉफी सौंपना शामिल है। लेकिन मार्च में कैंसर से पीड़ित होने की घोषणा के बाद से उन्होंने केवल एक बार सार्वजनिक रूप से मार्च में किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन परेड में भाग लेने के लिए दिखाई दी थी। ट्रूपिंग द कलर के दौरान वह अपने ससुर, पति प्रिंस विलियम और उनके तीन बच्चों - प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस चार्लोट और प्रिंस लुइस के साथ बकिंघम पैलेस की बालकनी में पारंपरिक फोटो खिंचवाने के लिए शामिल हुईं थी।
विज्ञापन


जर्मनी में यूरो 2024 का फाइनल देखेंगे प्रिंस ऑफ वेल्स
बता दें कि केट मिडलटन जब लंदन में टेनिस कोर्ट में होंगी, तो वहीं प्रिंस विलियम जर्मनी में यूरो 2024 के फाइनल में इंग्लैंड और स्पेन के बीच होने वाले मैच को देखने के लिए बर्लिन जाएंगे। फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका में प्रिंस ऑफ वेल्स इंग्लैंड की फुटबॉल टीम, जिसे थ्री लायंस के नाम से जाना जाता है, को टूर्नामेंट के दौरान प्रोत्साहित करते रहे हैं। इंग्लैंड की फुटबॉल टीम ने इस सप्ताह की शुरुआत में विदेशी धरती पर अपने पहले यूरो फाइनल में जगह बनाई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें