फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: ब्रिटिश हाईकोर्ट ने शरणार्थियों को रवांडा भेजने की नीति को वैध करार दिया, सरकार की हुई जीत

Mon, 19 Dec 2022 06:56 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल ने देश में अवैध प्रवासन से निपटने के लिए यह विवादास्पद नीति घोषित की थी। इसकी वैधता पर महीनों की अनिश्चितता के बाद यह निर्णय आया है। इसे ब्रिटिश सरकार के लिए ऐतिहासिक जीत माना जा रहा है।
विज्ञापन
Rishi Sunak - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के हाईकोर्ट ने सोमवार को अपने एक फैसले में कहा कि कुछ प्रवासियों को उनकी मांग पर रवांडा निर्वासित करने की ब्रिटिश सरकार की योजना वैध है। हाईकोर्ट के जज जस्टिस क्लाइव लुईस ने अपने फैसले में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कार्यकाल में शुरू की गई आव्रजन नीति रिफ्यूजी कन्वेंशन के अनुरूप है। इस नीति को ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का भी समर्थन हासिल है। 

विज्ञापन


हालांकि, जज ने आगाह किया कि ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को लोगों को अफ्रीकी देश रवांडा में निर्वासित करने से पहले उनकी विशेष परिस्थितियों को समझना चाहिए। जस्टिस लुईस ने पांच दिन की सुनवाई के बाद फैसला सुनाया कि ब्रिटिश सरकार की रवांडा में शरण चाहने वालों को निर्वासित करने की नीति वैध है, जो उनके शरण के दावों के अनुरूप है।

बता दें, देश में अवैध प्रवासन से निपटने के लिए ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल द्वारा घोषित विवादास्पद नीति की वैधता पर महीनों की अनिश्चितता के बाद यह निर्णय आया है। इसे ब्रिटिश सरकार की ऐतिहासिक जीत माना जा रहा है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद रवांडा में निर्वासित किए जाने वाले पहले आठ शरणार्थियों को भेजने से पहले उनकी परिस्थितियों पर विचार किया जाएगा। इन शरणार्थियों को अब गृह मंत्री ब्रेवरमैन के कार्यालय में आवेदन देना होगा।
विज्ञापन


यूरोपियन कोर्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स ने नीति पर लगाई थी रोक 
यूरोपियन कोर्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स (ECHR) ने इस साल की शुरुआत में इन शरणार्थियों को रवांडा भेजने से ठीक पहले रोक लगा दी थी और आदेश दिया था कि नीति की वैधता की जांच पूरी होने के तीन सप्ताह बाद तक किसी भी शरणार्थी को ब्रिटेन से रवांडा नहीं भेजा जा सकती है।

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ब्रिटिश सरकार की रवांडा नीति को कानूनी चुनौती देने वाली संस्थाएं हाईकोर्ट के इस निर्णय के खिलाफ अपील कर सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट में अपील की अनुमति दी जाए या नहीं, इस पर फैसला जनवरी 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें