फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: किंग चार्ल्स-III प्रोस्टेट सर्जरी के लिए लंदन में भर्ती; भारत के गणतंत्र दिवस को लेकर कही यह बात

Fri, 26 Jan 2024 05:51 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन के राजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किंग चार्ल्स-III को प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या से निजात के लिए ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई है। लंदन के इसी निजी अस्पताल में पिछले हफ्ते वेल्स की राजकुमारी कैथरीन की भी सर्जरी कराई गई थी। राजा ने भारत के गणतंत्र दिवस पर भी खास संदेश भेजा है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के राजा- किंग चार्ल्स-तृतीय (फाइल) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन में किंग चार्ल्स-III को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 75 वर्षीय ब्रिटेन के राजा को प्रोस्टेट की सर्जरी करानी है। लंदन के निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए किंग चार्ल्स को कितने दिनों के लिए भर्ती कराया गया है, इस संबंध में बकिंघम पैलेस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। शुक्रवार को ब्रिटेन के राजा को अस्पताल में भर्ती कराने के संबंध में बकिंघम पैलेस ने कहा, राजा ने इस बात पर खुशी जाहिर की है कि उनके इलाज से आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने लोगों को अच्छी सेहत की शुभकामनाएं भेजने के लिए धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मौके पर राजा ने राष्ट्रपति को भेजा संदेश
शुक्रवार को ही भारत ने अपना 75वां गणतंत्र दिवस भी मनाया। इस मौके पर किंग चार्ल्स ने भारतवासियोंको शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए ब्रिटेन और भारत के लोगों के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने संदेश में ब्रिटेन के राजा ने कहा कि वह दोनों देशों के 'घनिष्ठ संबंधों' को काफी अहमियत देते हैं। किंग चार्ल्स ने कहा कि राष्ट्रमंडल देशों में शामिल भारत में 75वां गणतंत्र दिवस विशेष है। उन्होंने कहा कि हमारे संबंध फलते-फूलते रहेंगे, उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है। किंग चार्ल्स ने कहा कि उन्हें राष्ट्रमंडल देशों के एकजुट रहने का पूरा भरोसा है। यह एक रोचक तथ्य है कि किंग चार्ल्स की आयु गणतंत्र भारत की वर्षगांठ की तरह 75 साल है।

इलाज के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहेंगे किंग चार्ल्स
बता दें कि विगत 18 जनवरी को जारी बयान के मुताबिक किंग चार्ल्स-III की सेहत को लेकर सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट सामने आई थी। इसके मुताबिक राजा अस्पताल जाकर डॉक्टरों से सलाह लेंगे। उनकी तबियत को लेकर अधिक चिंता की बात सामने नहीं आई है। डॉक्टरों के मुताबिक प्रोस्टेट बढ़ना सामान्य है। किंग चार्ल्स के इलाज को जरूरी बताते हुए बकिंघम पैलेस ने कहा, उनके तमाम सार्वजनिक कार्यक्रमों को इलाज की अवधि कर स्थगित रखा जाएगा। 
विज्ञापन


किंग चार्ल्स ने 74 साल की आयु में ब्रिटेन का राजसिंहासन संभाला
बता दें कि किंग चार्ल्स-III की ताजपोशी उनकी मां के निधन के बाद हुई थी। साल 2022 में महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद किंग चार्ल्स 74 साल की आयु में ब्रिटेन का राजसिंहासन संभाला। इससे पहले किंग चार्ल्स की सेहत से जुड़ी चिंता साल 2008 में सामने आई थी। इसके इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनके चेहरे से गैर-कैंसरयुक्त उभार ऑपरेशन करके हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें