पुलिस ने कहा कि आरोपी तारसेम सिंह को अपनी 77 वर्षीय पत्नी माया देवी की हत्या के आरोप में अदालत में पेश किया गया। जानकारी के मुताबिक, माया देवी की उनके आवास पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
पूर्वी लंदन में भारतीय मूल के 79 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर हमला करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस की मानें तो ये बातें आरोपी ने सरेंडर करने के बाद कबूल की हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को मेट पुलिस ने कहा कि आरोपी तारसेम सिंह को अपनी 77 वर्षीय पत्नी माया देवी की हत्या के आरोप में गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। जानकारी के मुताबिक, माया देवी की उनके आवास पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। तारसेम ने मंगलवार शाम पूर्वी लंदन के हॉर्नचर्च में अपने घर के पास एक पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया।
डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर मार्क रोजर्स ने कहा, 'एक व्यक्ति हिरासत में है, यह अभी भी एक सक्रिय जांच है और हम जितना संभव हो उतना जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।' उधर पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपराध के संबंध में जानकारी मांगी है।