फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Britain: स्थानीय चुनाव में ऋषि सुनक को बड़ा झटका, उनकी पार्टी कंजर्वेटिव के 1000 से अधिक पार्षद अपनी सीट हारे

Sat, 06 May 2023 07:05 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रिटेन की 317 परिषदों में से 230 में स्थानीय प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए गुरुवार को मतदान कराए गए थे। अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद से यह पहला ही चुनाव है और इसमें सुनक को हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Rishi Sunak, ऋषि सुनक - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को स्थानीय चुनावों में बड़ा झटका लगा है। देशभर में हुए स्थानीय चुनावों में सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 48 परिषदों में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पार्टी के 1,000 से अधिक पार्षद अपना चुनाव हार गए। नतीजों के बाद विपक्षी लेबर पार्टी ने कहा कि मौजूदा प्रधानमंत्री को जनता स्वीकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन


पीएम बनने के बाद पहले ही चुनाव में हार का सामना
ब्रिटेन की 317 परिषदों में से 230 में स्थानीय प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए गुरुवार को मतदान कराए गए थे। अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद से यह पहला ही चुनाव है और इसमें सुनक को हार झेलनी पड़ी। इस बीच, सुनक ने स्वीकार किया कि परिणाम निराशाजनक थे। 

जनता ने प्रधानमंत्री को स्पष्ट रूप से अस्वीकार किया: विपक्ष
इसके साथ ही लेबर अब स्थानीय सरकार में सबसे बड़ी पार्टी है। 2002 के बाद पहली बार कंजर्वेटिव पार्टी से आगे निकल गई है। विपक्ष के नेता और लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर ने दावा किया कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले अगले आम चुनाव में जीत की ओर है। लेबर पार्टी के प्रवक्ता ने कहा, 'ब्रिटिश जनता ने एक ऐसे प्रधानमंत्री को स्पष्ट रूप से अस्वीकार किया है, जिसके पास सरकार बनाने का जनादेश नहीं था।
विज्ञापन


कंजर्वेटिव पार्टी की गढ़ वाली सीटें भी छिनी
लिबरल डेमोक्रेट्स के नेता सर एड डेवी ने कहा था कि उनका दशकों में सबसे अच्छा नतीजा है। अब पार्टी का 12 परिषदों में नियंत्रण होगा जिसमें से ज्यादातर सीटें कंजर्वेटिव पार्टी के गढ़ वाली हैं। लेबर के 536 की तुलना में पार्टी को 405 नए पार्षद मिले। वहीं, ग्रीन पार्टी ने 241 सीटों पर जीत हासिल की। स्थानीय चुनावों में उसका भी अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें