फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर विवादों में ब्रिटिश पीएम जॉनसन, अस्पतालों की तस्वीर दिखा रहे पत्रकार का फोन छीना

Tue, 10 Dec 2019 08:50 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बोरिस का विवादों से पुराना नाता रहा है। इस बार उन्होंने एक पत्रकार का फोन छीनकर अपनी जेब में रख लिया। इस घटना के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री की जमकर आलोचना की जा रही है। 

विज्ञापन



दरअसल, यूनाइटेड किंगडम में 12 दिसंबर को होने वाले आम चुनावों से पहले जॉनसन को ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थय सेवा (एनएचएस) प्रणाली के बारे में बताया जा रहा था। तभी उनका साक्षात्कार ले रहे पत्रकार ने उन्हें ब्रिटेन के अस्पतालों का हाल दिखाने के लिए अपने फोन में एक फोटो दिखाई, जिसमें देखा जा सकता था कि एक बीमार लड़के को इलाज के लिए अस्पताल के फर्श पर लेटने को मजबूर होना पड़ा। जिसका जवाब देने के बजाय जॉनसन ने फोन को छीनकर अपनी जेब में रख लिया। 

जिसके बाद जॉनसन का साक्षात्कार लेने वाले पत्रकार जो पाइक ने घटना के इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया और लिखा 'प्रधानमंत्री जॉनसन को जैक विलिमेंट बार (बच्चे का नाम) की तस्वीर दिखा रहा था। निमोनिया से पीड़ित चार साल के इस बच्चे को लीड्स अस्पताल में इलाज के लिए फर्श पर लेटने पर मजबूर होना पड़ा। जब मैंने इसकी तस्वीर दिखाई तो उन्होंने मेरा फोन छीनकर अपनी जेब में रख लिया।'
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर ही इसे 10 लाख लोगों ने देखा है। सोशल मीडिया पर जॉनसन की जमकर आलोचना की जा रही है। आलोचना करने वालों में लेबर पार्टी के जेरेमी कॉरबेन भी शामिल हैं। जिन्होंने इससे पहले एनएचएस की संकट को लेकर प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इस संकट के चलते बीमार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉरबेन ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें (प्रधानमंत्री) को कोई परवाह नहीं हैं। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री फोटो को देखने से इनकार करते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने इसे नहीं देखा है लेकिन इसके बारे में बीबीसी ने उन्हें बताया था। जॉनसन कह रहे है कि मुझे पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना है। 

जब पाइक को अपना फोन लेने के लिए बुलाया गया, तो प्रधानमंत्री ने स्क्रीन पर नीचे देखते हुए कहा कि यह एक भयानक तस्वीर है, और मैं स्पष्ट रूप से परिवारों और उन सभी से माफी मांगता हूं जिनको एनएचएस में भयानक समय गुजारना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें