चिली की वायुसेना ने कहा कि 38 लोगों के साथ उड़ान भरने वाला एक सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया। इस विमान ने देश के दक्षिण से अंटार्कटिका के एक ठिकाने के लिये उड़ान भरी थी।
वायुसेना ने एक बयान में कहा, ‘एक सी-130 हरक्यूलिस विमान ने पुंटा एरिनास शहर से शाम चार बजकर 55 मिनट पर ‘प्रेसिडेंट एडुआर्डो फ्रेई अंटार्कटिका बेस’ के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 38 लोग यात्रा कर रहे थे। जिसमें 17 क्रू मेंबर्स भी थे।’
अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विमान के उड़ान भरने के बाद बीच रास्ते में उससे संपर्क टूट गया था। हालांकि, उससे फिर से संपर्क साधने की बहुत कोशिश की गई लेकिन, कोशिशें नाकाम रहीं। खबरों के अनुसार, विमान की खोज के लिए एक रेस्क्यू टीम गठित की गई है। एयरक्राफ्ट रूटीन सपोर्ट और मेंटनेंस मिशन पर निकला था।