काउंटी डरहम के स्टॉकटन ऑन टीज इलाके की 35 वर्षीय सोनिया पार्ट्रिज का मंगलवार तड़के नॉर्थ टीस के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में निधन हो गया। इसके एक दिन बाद सोनिया की महिला साथी कैरी एन ने दिल को छू लेने वाली श्रदांजलि अर्पित की। कैरी एन ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से सोनिया मेरी जिंदगी थी। वह मोटी थी, जिसे लेकर उसे लोग चिढ़ाते थे, लेकिन उसने मुझे और हमारे बच्चों को खुद पर यकीन करने का भरोसा दिलाया। वह कभी अपने शरीर के आकार को लेकर परेशान या निराश नहीं हुई। लोग उसके बारे में क्या सोचते हैं, उसने कभी परवाह नहीं की। यही बात उसने हम सबको भी सिखाई।
दोनों महिलाएं 13 बच्चों को पाल रही थीं
सोनिया और कैरी एन दोनों महिला साथी मिलकर 13 बच्चों को पालन-पोषण कर रहीं थीं। इन 13 बच्चों में कैरी एन के छह, सोनिया के दो हैं। वहीं बाद में पांच बच्चों को स्पर्म डोनर के जरिये कैरी एन ने जन्म दिया।
कैरी एन की बहन हन्ना रैने ने सार्वजनिक जाचं की मांग की। उन्होंने कहा कि सोनिया को अस्थमा था, लेकिन वह अपनी जिंदगी खुलकर जीती थी। उन्होंने कहा, सरकार अपना सर्वश्रेष्ठ दे रही है और फिर भी हम अपनों को खो रहे हैं, इसका जवाब हम किससे मांगे? सोनिया के अन्य दुखी रिश्तेदारों ने संसद के सदनों में पेश किए एक चौंकाने वाले वीडियो को लेकर बुधवार रात सार्वजनिक जांच की मांग के लिए अभियान शुरू किया। रिश्तेदारों ने बोरिस जॉनसन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
बच्चों का सोचकर दिल बैठा जा रहा
कैरी एन ने कहा, ''मैं चाहती हूं कि लोग यह समझे कि यह मजाक नहीं है। मैंने कोरोना वायरस को कभी गंभीरत से नहीं लिया, लेकिन इसने मेरी जिंदगी मुझसे छीन ली। हर दिन लोग इससे मर रहे हैं। अब मैं कभी सोनिया के मैसेज से सुबह नहीं जाग पाउंगी। जबकि एक सप्ताह पहले वह हम सबके बीच हंस रही थी, खिला-खिला रही थी, हम सब से बात कर रही थी। बच्चों के बारे में सोच कर मेरा दिल बैठा जा रहा है।''