फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील में सियासी घमासान: लाइव बहस में उम्मीदवार ने विरोधी नेता पर कुर्सी से किया हमला, कहा- पुराने जख्म...

Wed, 18 Sep 2024 09:35 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो

सार

वामपंथी उम्मीदवार जोस लुईज दातेना और दक्षिणपंथी नेता पाब्लो मार्सेल के बीच बहस हो रही थी। मार्सेल ने दातेना पर यौन उत्पीड़न से जुड़े 11 साल पुराने मामले पर टिप्पणी की। इससे वामपंथी उम्मीदवार भड़क गए।
विज्ञापन
उम्मीदवार ने विरोधी नेता पर कुर्सी से किया हमला - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील आजकल काफी चर्चाओं में है। दरअसल, यहां के साओ पाउलो में मेयर पद के लिए हो रही लाइव डिबेट में एक उम्मीदवार ने अपने प्रतिद्वंदी पर कुर्सी से हमला कर दिया। घायल प्रत्याशी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


इसलिए किया गया हमला
घटना 15 सितंबर यानी रविवार की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये बहस वामपंथी उम्मीदवार जोस लुईज दातेना और दक्षिणपंथी नेता पाब्लो मार्सेल के बीच हो रही थी। मार्सेल ने दातेना पर यौन उत्पीड़न से जुड़े 11 साल पुराने मामले पर टिप्पणी की। इससे गुस्साए वामपंथी उम्मीदवार ने अचानक मेटल की कुर्सी उठाई और मार्सेल पर हमला कर दिया। इसके बाद दातेना को बहस से हटा दिया गया था। वहीं, उन्होंने सोमवार को कहा कि उन्होंने गलती की थी, लेकिन उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।
 

मार्सेल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। अस्पताल ने बताया कि उनके सीने और कलाई में चोट लगी है। स्थिति उतनी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


ट्रंप पर हुए हमले से तुलना की
मार्सेल ने कुर्सी पर हुए हमले की तुलना पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जुलाई में की गई हत्या की कोशिश और 2018 के चुनाव के दौरान ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो पर चाकू से किए गए हमले से की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तीनों हमलों का वीडियो साझा किया है। उन्होंने कहा कि उन पर लोहे की कुर्सी से उनकी पसलियों पर हमला किया गया। उन्होंने दातेना पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

हमले के बाद भी बहस जारी रही
मार्सेल की टीम ने कहा कि जोस लुईज दातेना ने पाब्लो मार्सेल पर कायरतापूर्ण हमला किया तथा लोहे की कुर्सी से उनकी पसलियों पर वार किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बहस उनके बिना भी जारी रही। जानकारी के अनुसार, सभी की सहमति के बाद उम्मीदवारों गिलहर्मे बौलोस, मरीना हेलेना, रिकार्डो नून्स और तबाता अमरल ने बहस जारी रखी। 

क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेयर चुनाव छह अक्तूबर को हैं। इसमें 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। एक टीवी चैनल पर छह मेयर प्रत्याशी बहस कर रहे थे। इस दौरान मार्सेल ने दातेना पर फब्तियां कसना शुरू कर दीं। मार्सेल ने कहा कि दातेना अपने साथ काम करने वाली महिला पत्रकारों का यौन शोषण कर चुके हैं। दरअसल, दातेना पर एक जूनियर रिपोर्टर ने 2019 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद दातेना ने रिपोर्टर पर मानहानि का केस कर दिया था। कुछ महीने बाद महिला ने दातेना पर से आरोप वापस ले लिए थे। 

क्या बोले दातेना?
ऐसे में जब मार्सेल ने आरोप लगाए तो दातेना नाराज हो गए। उन्होंने मार्सेल के सिर को निशाना बनाकर कुर्सी से हमला कर दिया। बाद में दातेना ने कहा कि उन पर यौन उत्पीड़न का मामला पहले ही खत्म हो चुका है। इसकी वजह से उसका परिवार बहुत परेशान हुआ था। इसी चिंता में उनकी सास की मौत हो गई थी। अब मार्सेल ने एक बार फिर यह मामला उठाकर हमारे पुराने जख्म कुरेद दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें