फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन महासभा में कोरोना का खतरा: ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री समेत डेलिगेशन में दो संक्रमित, मिलने वाले नेताओं में फैला डर

Wed, 22 Sep 2021 04:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

ब्राजील सरकार ने मंगलवार को कहा कि क्वेरोगा को कोरोनावायरस वैक्सीन लग चुकी थी और बोलसोनारो के साथ गए डेलिगेशन में संक्रमित पाए जाने वाले दूसरे व्यक्ति रहे।
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो (बीच में) और स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो (दाएं से दूसरे) को यूएन महासभा के बाद सड़क पर पिज्जा खाते भी देखा गया था। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यूयॉर्क में जारी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र पर अब खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। दरअसल, बुधवार को ही यूएनजीए की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्वेरोगा कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। वे ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के साथ न्यूयॉर्क गए थे, जो कि महासभा के पहले वक्ता थे। 
विज्ञापन


ब्राजील सरकार ने मंगलवार को कहा कि क्वेरोगा को कोरोनावायरस वैक्सीन लग चुकी थी और बोलसोनारो के साथ गए डेलिगेशन में संक्रमित पाए जाने वाले दूसरे व्यक्ति रहे। बताया गया है कि डेलिगेशन के अन्य सदस्यों की भी जांच हुई है और फिलहाल वे निगेटिव मिले हैं। बता दें कि बोलसोनारो ने खुद अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं ली है। 

न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते-पिज्जा खाते देखा गया था ब्राजीली डेलिगेशन
गौरतलब है कि क्वेरोगा को सोमवार को राष्ट्रपति बोल्सोनारो के न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते और होटल के बाद पिज्जा खाते देखा गया था। इस दौरान उनके साथ डेलिगेशन के कई और सदस्य भी मौजूद थे। ब्राजील के राष्ट्रपति के वैक्सीन न लिए जाने की वजह से उन्हें न्यूयॉर्क में किसी होटल में एंट्री नहीं मिली थी, इसलिए उन्होंने बाहर खड़े होकर ही पिज्जा खाया था। 
विज्ञापन


यूएन महासभा और इससे इतर बैठकों में भी शामिल हुए थे ब्राजीली नेता
यूएन महासभा में हिस्सा लेने के बाद बोल्सोनारो ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से द्विपक्षीय वार्ता की थी। इस बैठक में मार्सेलो क्वेरोगा भी मौजूद थे। अब उनके संक्रमित मिलने के बाद ब्रिटिश पीएम और अधिकारियों के साथ-साथ यूएन महासभा में हिस्सा लेने पहुंचे लोगों में भी डर फैल गया है। इसकी वजह यह है कि गैर-औपचारिक तौर पर कई नेताओं ने बोल्सोनारो और मार्सेलो से बातचीत की होगी और ऐसे में उन पर कोरोना संक्रमित मिलने का खतरा सबसे ज्यादा होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें