फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brazil: पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बनाए गए आरोपी, सरकारी तोहफे बेचने का आरोप

Fri, 05 Jul 2024 09:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो

सार

सऊदी अरब की सरकार से बतौर राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को करीब 68 हजार डॉलर के महंगे आभूषण तोहफे में मिले थे। आरोप है कि बोल्सोनारो ने उन्हें बेचकर नकदी अपने पास रख ली थी, जो कानून का उल्लंघन है। 
विज्ञापन
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो पर सऊदी अरब मिले महंगे उपहारों के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप लगे हैं। ब्राजीली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, संघीय पुलिस ने बोल्सोनारो को मनी लॉन्ड्रिंग, गबन और आपराधिक संगठन का आरोपी लगाया है। यह मामला 32 मिलियन डॉलर मूल्य के हीरे के आभूषणों से जुड़ा है जिसे अक्टूबर 2021 में सीमा शुल्क विभाग ने जब्त किया था।
विज्ञापन


सऊदी अरब सरकार से मिले थे महंगे तोहफे
जेयर बोल्सोनारो साल 2019 से लेकर 2022 तक ब्राजील के राष्ट्रपति रहे थे। बोल्सोनारो पर आरोप है कि साल 2019 में राष्ट्रपति रहते हुए उन्होंने सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा की थी। इस दौरान उन्हें सऊदी अरब की सरकार से करीब 68 हजार डॉलर के महंगे आभूषण तोहफे में मिले थे। आरोप है कि बोल्सोनारो ने उन्हें बेचकर नकदी अपने पास रख ली थी, जो कानून का उल्लंघन है। हालांकि बोल्सोनारो ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था। बोल्सोनारो के बेटे और ब्राज़ील के सीनेटर फ़्लेवियो बोल्सोनारो ने अपने पिता के खिलाफ़ लगे आरोपों को खारिज किया और इसे खुला और बेशर्म उत्पीड़न करार दिया।

बोल्सोनारो के खिलाफ कई मामलों में चल रही जांच
संघीय पुलिस द्वारा आरोपी बनाए जाने के बावजूद ब्राजील के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने अभी तक देश के संघीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष बोल्सोनारो के खिलाफ़ कोई औपचारिक आरोप जारी नहीं किया है। बोल्सोनारो के खिलाफ राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद उनके समर्थकों द्वारा दंगे करने के मामले में भी जांच चल रही है। साथ ही कोरोना महामारी के दौरान कोरोना वैक्सीन कार्ड में कथित हेरा-फेरी के आरोप में भी जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें