फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Istanbul Blast: इस्तांबुल बम धमाके का संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार, घटना में अब तक छह लोग गंवा चुके हैं अपनी जान

Tue, 15 Nov 2022 12:15 AM IST
कुमार सम्भव जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल

सार

तुर्की के उपराष्ट्रपति फुआत ओकटे का कहना था कि हम इसे आतंकवादी हमला मानते हैं। तुर्की के अधिकारी इस आतंकवादी हरकत की जांच करेंगे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देंगे। 
विज्ञापन
इस्तांबुल धमाका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्की के इस्तांबुल शहर के लोकप्रिय इस्तिकलाल एवेन्यू में हुए बम धमाके के संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्री सुलेमान सोयलू ने दी।सुलेमान सोयलू ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार शख्स पर इस्तिकलाल एवेन्यू इलाके में बम लगाने का संदेह है और प्रारंभिक जांच से संकेत मिलते हैं कि इस घातक हमले के पीछे कुर्द लड़ाकों का हाथ हो सकता है। इस घटना में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 81 लोग घायल भी हुए हैं। 

विज्ञापन


 

रविवार को हुआ था बम धमाका

बता दें कि इस्तांबुल में रविवार को भीड़भाड़ वाले इलाके में बम धमाका हुआ था। तुर्की के राष्ट्रपति  रेसेप तईप एर्दोगन ने इस घटना के पीछे आतंकियों का हाथ होने का संदेह जताया था। 

उपराष्ट्रपति ने कही थी यह बात

तुर्की के उपराष्ट्रपति फुआत ओकटे का कहना था कि हम इसे आतंकवादी हमला मानते हैं। तुर्की के अधिकारी इस आतंकवादी हरकत की जांच करेंगे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देंगे। उधर, तुर्की के एक मंत्री ने इस घटना के लिए कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) पर आरोप लगाया। 
 

पुलिस ने इस घटना में संदिग्ध व्यक्ति समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया। सोयलू ने कहा कि इस्तांबुल के इस्तिकलाल एवेन्यू पर हमले का आदेश उत्तरी सीरिया के एक शहर कोबानी में दिया गया था, जहां तुर्की बलों ने हाल के वर्षों में सीरियाई कुर्द वाईपीजी मिलिशिया के खिलाफ अभियान चलाया है। अनादोलू समाचार एजेंसी ने सोयलू के हवाले से कहा कि जिस व्यक्ति ने बम रखा था, उसे हमारे इस्तांबुल पुलिस विभाग की टीमों ने हिरासत में ले लिया है। सोयलू ने संदिग्ध की पहचान सार्वजनिक नहीं की, जबकि हिरासत में लिए गए 21 अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मंत्री ने कहा कि अब तक मिले साक्ष्य कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) और उसके सीरियाई धड़े पीवाईडी की ओर इशारा करते हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


अमेरिका ने की कड़ी निंदा
इस्तांबुल में रविवार को हुए धमाके की अमेरिका ने कड़ी निंदा की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरन जीन-पियरे ने कहा कि हमारी संवेदनाएं घायलों के साथ हैं और हमारी उन लोगों के साथ गहरी संवेदना है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें