दुबई एयर शो में भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने यूएई मंत्री मोहम्मद अल माजरूई से मुलाकात कर संयुक्त शोध, विकास और सह-उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया। अगले दिन उन्होंने 50 वैश्विक कंपनियों के साथ रक्षा तकनीक सहयोग पर गोलमेज बैठक की।
भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दुबई एयर शो के दौरान अपने यूएई समकक्ष मोहम्मद मुबारक अल माजरूई से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और यूएई के बीच रक्षा सहयोग को लेकर अहम चर्चा की। इस दौरान संजय सेठ ने कहा कि भारत और यूएई को रक्षा क्षेत्र में संयुक्त शोध, मिलकर विकास और सह-उत्पादन जैसी संभावनाओं को और बढ़ाना चाहिए। सोमवार को हुई इस बैठक के अगले दिन, मंगलवार को संजय सेठ ने ‘डिफेंस टेक्नोलॉजी कोलैबोरेशन एंड मैन्युफैक्चरिंग इन इंडिया’ विषय पर एक उद्योग गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की। इसमें भारत और दुनिया भर की 50 कंपनियों ने हिस्सा लिया।
भारत की रक्षा निर्माण क्षमता लगातार हो रही मजबूत- संयज सेठ
भारतीय वायुसेना की शानदार हवाई प्रदर्शन भी देखे
इस दौरान उन्होंने भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम और तेजस के शानदार हवाई प्रदर्शन भी देखे। इसके अलावा उन्होंने दुबई में भारतीय समुदाय से मुलाकात कर उनकी भूमिका की सराहना की और उन्हें भारत के 'ब्रांड एम्बेसडर' बताया।
ये भी पढ़ें:- SCO: विदेश मंत्री जयशंकर ने की रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात, SCO बैठक में पुतिन बोले- बढ़ाना होगा प्रभाव
दुनिया का सबसे बड़ा एयर शो