फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइडन-पुतिन बैठक : तनाव कम करने के बीच खरी-खरी भी सुनाई

Fri, 18 Jun 2021 02:21 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, जिनेवा/वाशिंगटन।

सार

  • शिखर वार्ता में दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि दुनिया में परमाणु युद्ध कभी न हो
  • बाइडन ने कहा, नवालनी की जेल में मौत हुई तो नतीजे भयावह होंगे
  • पुतिन बोले, मानवाधिकारों पर अमेरिकी दखल के भाषण नहीं सुनेंगे
विज्ञापन
Joe Biden with Vladimir Putin - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की दो महाशक्तियों के नेताओं के बीच हुई शिखर वार्ता में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्वीकारा कि दुनिया में एटमी युद्ध कभी न हो। लेकिन दोनों ने तनाव कम करने के सथ साथ एक-दूसरे को खरी-खरी भी सुनाई।

विज्ञापन


बाइडन ने रूस में विपक्षी नेता के जेल में बंद होने पर कहा, यदि एलेक्सी नवालनी की कैद में मौत हुई तो नतीजे भयावह होंगे। पुतिन ने अमेरिका में अश्वेतों से अन्याय व छह जनवरी को कैपिटल हिल घटना पर सवाल उठाए।

दोनों देशों के बीच हाल के महीनों में लगातार तनाव के बीच दोनों पक्षों ने जिनेवा बैठक के पांच घंटे तक चलने की संभावना जताई थी लेकिन यह पहले ही खत्म हो गई। दोनों पक्षों के साझा बयान के केंद्र में परमाणु अप्रसार का मुद्दा रहा जिसमें कहा गया कि परमाणु युद्ध कभी नहीं जीते जा सकते और कभी होने भी नहीं चाहिए।
विज्ञापन


इस बीच, बाइडन ने पुतिन के साथ हुई बैठक में मानवाधिकारों को मुद्दे पर जोर दिया और एलेक्सी नवालनी को जेल में रखने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कैद में उनकी मौत के नतीजे भयानक होंगे। पुतिन ने इस दौरान छह जनवरी को अमेरिकी संसद भवन पर हुए हमले में दंगाइयों की गिरफ्तारी की वैधता पर सवाल उठाए। पुतिन ने कहा, हम मानवाधिकारों पर अमेरिकी दखल के भाषण नहीं सुनेंगे।

पुतिन ने नहीं लिया नवालनी का नाम
बैठक के बाद पत्रकारों ने रूसी राष्ट्रपति से विपक्षी नेता एलेक्सी नवालनी के मुद्दे पर कई सवाल पूछे। इस पर पुतिन ने नवालनी का नाम न लेकर उन्हें एक रूसी नागरिक और बार-बार अपराध करने वाला कहा।

उन्होंने कहा, यह व्यक्ति जानता था कि वह रूस का कानून तोड़ रहा है। जानबूझकर कानून को तोड़ते हुए वह इलाज के लिए विदेश गया और जानबूझकर ऐसा काम किया जिसके लिए हिरासत में लिया जा सकता है।

बाइडन ने पुतिन को दी राष्ट्रीय पशु की प्रतिमा व विशेष चश्मा
जिनेवा शिखर सम्मेलन के बाद पुतिन ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच वार्ता के दौरान कोई कटुता नहीं थी। इस दौरान बाइडन ने पुतिन को एक खास चश्मा और अमेरिका के राष्ट्रीय पशु बाइसन की प्रतिमा भेंट की।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक खासतौर पर तैयार किया गया एविएटर सनग्लासेस का चश्मा रूसी राष्ट्रपति को दिया गया, जो अमेरिकी सेना व नाटो देशों को सप्लाई होता है। बाइडन ने क्रिस्टल निर्मित बाइसन एक प्रतिमा भी पुतिन को उपहार में दी। बाइसन अमेरिका राष्ट्रीय पशु है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें