फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: क्या राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर होंगे बाइडन? अपनों के दबाव के बीच जल्द कर सकते हैं चौंकाने वाला एलान

Fri, 19 Jul 2024 08:07 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिल्वौकी (अमेरिका)

सार

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी और चक शूमर सहित डेमोक्रेटिक पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बाइडन से राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने के लिए कहा है। सभी को लगता है कि अगर बाइडन ऐसा नहीं करते हैं तो पार्टी को व्हाइट हाउस, सीनेट और प्रतिनिधि सभा में करारी हार का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
बाइडन बनाम ट्रंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दोबारा चुनाव लड़ने को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। दरअसल, बाइडन दोबारा अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने को लेकर तैयार हैं, लेकिन उनकी बिगड़ती सेहत और ट्रंप से मिल रही कड़ी चुनौती के बीच कई वरिष्ठ डेमोक्रेटिक नेताओं ने सुझाव दिया है कि वह खुद को इस रेस से बाहर कर लें। बता दें कि पूर्व डोनाल्ड ट्रंप में हुए जानलेवा हमले के बाद बाइडन प्रशासन की मुश्किलें और भी बढ़ गईं हैं। पूरे देश को ट्रंप को बंपर समर्थन और सहानुभूति मिल रही है।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति बाइडन के कई करीबी लोगों ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को भी अब लगने लगा है कि वह नवंबर में होने वाले चुनाव में जीत नहीं पाएंगे। ऐसे में उन्हें अपनी पार्टी के कई सदस्यों के भारी दबाव के आगे झुकते हुए दौड़ से बाहर होना पड़ सकता है। 81 साल के बाइडन फिलहाल कोरोना से जूझ रहे हैं और अपने डेलावेयर निवास पर आइसोलेशन में हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी और चक शूमर सहित डेमोक्रेटिक पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बाइडन से राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने के लिए कहा है। सभी को लगता है कि अगर बाइडन ऐसा नहीं करते हैं तो पार्टी को व्हाइट हाउस, सीनेट और प्रतिनिधि सभा में करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच शीर्ष डेमोक्रेट्स के करीबी लोगों ने गुरुवार को कहा कि अब ऐसा लग रहा है कि बाइडन ने मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अपनों के भारी दबाव के बीच विकल्प की तलाश
पिछले एक-दो दिनों में कई लोगों ने इस बारे में बात की है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी अपने दोस्तों से कहा है कि बाइडन की जीत का रास्ता बहुत मुश्किल है। ओबामा ने साफ कहा है कि बाइडन के जीतने की बहुत कम संभावना है। पेलोसी ने भी राष्ट्रपति को रेस से बाहर होने के लिए मनाने के लिए काम करने में अपनी भूमिका को आगे बढ़ाया है। वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने विकल्पों की तलाश भी शुरू कर दी है। अभी जिन तीन लोगों के बारे में बात की जा रही है, उनमें सीनेटर मार्क केली, केंटकी के गवर्नर एंडी बेशर और नॉर्थ कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर शामिल हैं।

सभी के अपने-अपने दावे
अधिकांश मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि बाइडन की फिर से चुनाव लड़ने या न लड़ने को लेकर घोषणा मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के समापन के बाद हो सकती है। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि उनके करीबी लोगों में से एक ने चेतावनी दी है कि राष्ट्रपति ने अपनी बात पर अडिग हैं कि वे ही राष्ट्रपति पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने अभी तक दौड़ से बाहर होने का मन नहीं बनाया है। कुछ भी उन्हें इस रेस से बाहर नहीं कर सकता। इस बीच दूसरों का मानना है कि वास्तविकता सामने आ रही है और यह आश्चर्य की बात नहीं होगी अगर बाइडन जल्द ही उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को अपना उत्तराधिकारी घोषित की दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें